अवैध देसी पिस्तौल व जिंदा रौंद सहित नाबालिग गिरफ्तार
BOL PANIPAT , 27 मई : सीआईए टू पुलिस टीम ने जगदीश नगर के पास खाली ग्राउंड में एक नाबालिग युवक को अवैध देसी पिस्तौल व जिंदा रौंद सहित गिरफ्तार किया।
सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर विरेंद्र ने बताया कि उनकी टीम मंगलवार को गश्त व जांच पड़ताल के दौरान छोटू राम चौक के पास थी। टीम को इसी दौरान गुप्त सूचना मिली की संदिग्ध किस्म का एक युवक जगदीश नगर के नजदीक खाली ग्राउंड में खड़ा है। युवक के पास अवैध हथियार होने की संभवना है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश देकर युवक को काबू किया। पूछताछ में उसने अपनी पहचान नाबालिग के रूप में बताई। तलाशी लेने पर नाबालिग की पेंट की जेब से एक देसी पिस्तौल बरामद हुआ। पिस्तौल को खोलकर जांच की तो एक जिंदा रौंद मिला।
प्रभारी इंस्पेक्टर विरेंद्र ने बताया कि नाबालिग आरोपी के खिलाफ थाना किला में आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर डिटेन किया। पूछताछ में नाबालिग आरोपी ने पुलिस को वह दोस्तों में रौब दिखाने के लिए यूपी के मुजफ्फरनगर में एक युवक से करीब 2 महीने पहले देसी पिस्तौल व जिंदा रौंद खरीदकर लाया था। पुलिस ने मंगलवार को नाबालिग आरोपी को जुवेनाइल कोर्ट में पेश किया जहा से उसे बाल सुधार गृह मधुबन भेज दिया गया।

Comments