Friday, March 13, 2026
Newspaper and Magzine


जानलेवा हमला व जान से मारने की धमकी देने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at January 23, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 23 जनवरी 2023, थाना औद्योगिक सेक्टर 29 की किशनपुरा चौकी पुलिस की टीम ने कृष्णपुरा में युवक पर जानलेवा हमाल कर गंभीर चोट पहुंचाने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में दो आरोपियों को जाटल रोड फ्लाई ओवर पूल के नीचे रेलवे लाइन के पास से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान प्रदीप पुत्र साहब सिंह व सरफराज पुत्र मोहम्मद निवासी शास्त्री कालोनी पानीपत के रूप में हुई।

थाना औद्योगिक सेक्टर 29 प्रभारी इंस्पेक्टर मंजीत ने बताया कि पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। पुलिस टीम ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयोग की एक लोहे की पाइप बरामद कर पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हें न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया। वारदात में संलिप्त फरार इनके तीनों साथी आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

थाना औद्योगिक सेक्टर 29 की किशनपुरा चौकी में विजय पुत्र लहणा निवासी कृष्णपुरा ने शिकायत देकर बताया था कि वह 7 जनवरी की साय करीब 6 बजे दीपक नाई की दुकान पर जा रहा था। रास्ते में राधाकृष्ण धर्मशाला के पास पहुंचा तो जानकार प्रदीप बकरे वाला अपने साथी सरफराज, अर्जुन, कर्ण व काकू के साथ मिला। सभी रॉड व गंडासी से लैस थे। प्रदीप ने 5 हजार रूपए मांगे तो उसने पैसे देने के लिए हां भर दी। इतना कहते ही प्रदीप ने कहा तू ज्यादा पैसे वाला है व सरफराज ने उसकी जैब में हाथ मारा। उसने ऐसा करने से मना किया तो सरफराज ने रॉड से कमर पर वार किया व उसके साथियों ने दबोच लिया। अर्जुन ने जान से मारने की नियत से सिर पर गंडासी से वार किया। आरोपियों ने लात घूसों से भी पिटाई की । भीड़ को इक्कठी होते देख सभी आरोपी गंभीर चोट मारकर जांन से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए। परिजनों ने इलाज के लिए उसे जिला के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। विजय की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 148,149,323,307,506 के तहत थाना औद्योगिक सेक्टर 29 में मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments