Saturday, May 30, 2026
Newspaper and Magzine


साप्ताहिक समीक्षा बैठक में शिकायतों के शीघ्र समाधान पर जोर

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at May 29, 2026 Tags: , , , ,

जनता की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण प्रशासन की प्राथमिकता

अतिरिक्त आयुक्त विवेक चौधरी ने विभागों को पेंडेंसी खत्म करने के दिए सख्त निर्देश

BOL PANIPAT , 29 मई। समाधान प्रकोष्ठ की साप्ताहिक समीक्षा बैठक शुक्रवार को जिला सचिवालय सभागार में एडिशनल कमिश्नर विवेक चौधरी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में विभिन्न विभागों से संबंधित लंबित शिकायतों, जनसमस्याओं एवं योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में एडिशनल कमिश्नर विवेक चौधरी ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि आमजन की शिकायतों का त्वरित एवं पारदर्शी समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। अधिकारी लंबित शिकायतों का जल्द निस्तारण करे।

उन्होंने कहा  कि जनता का विश्वास प्रशासन की सबसे बड़ी ताकत है। प्रत्येक अधिकारी यह सुनिश्चित करे कि शिकायतों के समाधान में संवेदनशीलता, पारदर्शिता और समयबद्धता दिखाई दें। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रशासन का उद्देश्य केवल शिकायतों का निपटारा नहीं, बल्कि नागरिकों को संतुष्टि प्रदान करना है।

उन्होंने बैठक में विभिन्न विभागों की लंबित शिकायतों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को पेंडेंसी कम करने के लिए तीव्रता से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी विभाग निर्धारित समयसीमा के भीतर मामलों का निपटारा सुनिश्चित करें ताकि आमजन को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।

  इस अवसर पर एसडीएम मनदीप कुमार, सीईओ डॉ. किरण, नगराधीश टीनू पोसवाल, सीएमओ विजय मलिक, डीडीपीओ राजेश शर्मा, डीएसपी सतीश वत्स, डीएचओ संदीप, एलडीएम जितेंद्र सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Comments


Leave a Reply