Saturday, May 30, 2026
Newspaper and Magzine


गरीब के इलाज में नहीं आएगी पैसों की कमी, हर गांव तक पहुंचेगी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधा: कृष्ण लाल पंवार

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE HEALTH , at May 29, 2026 Tags: , , , ,

पानीपत में स्वास्थ्य क्रांति की बड़ी शुरुआत, लगभग सवा 22 करोड़ से ऊपर की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण

सरकारी अस्पताल होंगे ज्यादा  से ज्यादा  सुविधाओं से लैस

आयुष्मान योजना से लाखों मरीजों को मिला जीवनदान

मुख्यमंत्री के लाइव संबोधन के बीच गूंजा सभागार, स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर सरकार का बड़ा संकल्प

BOL PANIPAT , 29 मई-हरियाणा के विकास एवं पंचायत तथा खनन मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने शुक्रवार को जिला नागरिक अस्पताल पानीपत में विभिन्न स्वास्थ्य परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। इस दौरान अस्पताल प्रबंधन की ओर से मंत्री का बुके और शॉल भेंट कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, चिकित्सकों और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान पंचकूला से हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह का लाइव संबोधन भी प्रसारित किया गया, जिसे कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार सहित उपस्थित अधिकारियों, चिकित्सकों और गणमान्य व्यक्तियों ने ध्यानपूर्वक सुना।

मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने जिला नागरिक अस्पताल पानीपत में 10 करोड़ की लागत से तैयार एमआरआई सेंटर तथा एसएनएसपी क्लीनिक का उद्घाटन भी किया और पीएचसी काबड़ी, पीएचसी सींक, एसएचसी परढ़ाना, एसएचसी पाथरी, एसएचसी शाहपुर, एसएचसी खोजकीपुर और एसएचसी भाऊपुर सहित विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों के निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया। इनमें पीएचसी काबड़ी पर लगभग 458.55 लाख रुपये तथा पीएचसी सींक पर लगभग 484.76 लाख रुपये की लागत से कार्य करवाए जाएंगे। वहीं एसएचसी परढ़ाना, पाथरी, शाहपुर, खोजकीपुर और भाऊपुर पर लगभग 55.50 लाख रुपये प्रति केंद्र की लागत से निर्माण कार्य किए जाएंगे। इन कार्यों का निष्पादन जिला परिषद के माध्यम से किया जा रहा है।

मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि प्रदेश सरकार गांव से लेकर शहर तक स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत योजना गरीब और जरूरतमंद लोगों के लिए वरदान साबित हुई है। मंत्री ने कहा कि 1 अप्रैल 2025 से &0 अप्रैल 2026 तक जिले में 85 हजार 5&2 लाभार्थियों ने लगभग 20 करोड़ रुपये का कैशलेस उपचार प्राप्त किया है। इनमें सरकारी अस्पतालों में 40 हजार &69 मरीजों का लगभग 9 करोड़ 6 लाख रुपये तथा निजी अस्पतालों में 4& हजार 16& मरीजों का लगभग 10 करोड़ 9 लाख रुपये का इलाज हुआ। उन्होंने बताया कि 2& सितंबर 2018 से &0 अप्रैल 2026 तक जिले में करीब 2 लाख &0 हजार मरीजों ने आयुष्मान योजना के तहत लगभग &42 करोड़ रुपये का मुफ्त इलाज प्राप्त किया है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि आर्थिक अभाव के कारण किसी भी व्यक्ति का इलाज न रुके।

मंत्री ने बताया कि जिले में आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत कुल 88 अस्पताल सूचीबद्ध हैं, जिनमें 24 सरकारी और 64 निजी अस्पताल शामिल हैं। वहीं लाभार्थी पहचान प्रणाली के तहत जिले में अब तक 7 लाख 64 हजार 554 कार्ड बनाए जा चुके हैं। इनमें एसईसीसी श्रेणी के 1 लाख 77 हजार 178, चिरायु योजना के 4 लाख 85 हजार 416, चिरायु एक्सटेंशन के 1487, कैशलेस योजना के &166, कैशलेस पेंशनर योजना के 917 तथा वीडब्ल्यूएस योजना के 855& कार्ड शामिल हैं। कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि सरकारी अस्पतालों में अब हर प्रकार की जांच और उपचार की सुविधा उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि पहले प्रदेश में सरकारी मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस सीटों की संख्या लगभग 1800 से 2000 थी, जिसे बढ़ाकर 4 से 5 हजार तक किया गया है। इससे प्रदेश में डॉक्टरों की कमी दूर होगी और स्वास्थ्य सेवाएं और बेहतर होंगी। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने करोड़ों लोगों की जान बचाने का कार्य किया। भारतीय वैज्ञानिकों और डॉक्टरों ने वैक्सीन बनाकर पूरी दुनिया में भारत का नाम रोशन किया।

मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने चिकित्सकों से आह्वान किया कि वे गरीब बस्तियों और ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर स्वास्थ्य जांच करें तथा बीमारी फैलने की आशंका होने पर तुरंत दवाइयां उपलब्ध कराएं। मंत्री ने कहा कि सरकार ग्रामीण स्व‘छता और पर्यावरण सुधार को लेकर भी गंभीर है। गांवों में प्रतिदिन ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के माध्यम से कूड़ा डंपिंग स्थलों तक पहुंचाने की योजना पर कार्य किया जा रहा है। साथ ही प्रदेश के 19 हजार तालाबों के सौंदर्यीकरण का लक्ष्य रखा गया है, जिनमें से 2200 तालाबों पर कार्य जारी है। इन स्थानों पर लाइट, बैठने की व्यवस्था और स्व‘छ वातावरण विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा स्वास्थ्य क्षेत्र के बजट में लगातार वृद्धि की जा रही है ताकि आम व्यक्ति को अधिक से अधिक लाभ मिल सके। मंत्री ने अस्पताल की ओपीडी व्यवस्था की जानकारी लेते हुए चिकित्सकों को निर्देश दिए कि मरीजों के उपचार में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

इस अवसर पर मेयर कोमल सैनी, नगर निगम के एडिशनल कमिश्नर विवेक चौधरी, सांसद प्रतिनिधि गजेंद्र सलूजा, एसडीएम मनदीप कुमार, सीएमओ विजय मलिक, डॉ. केतन भारद्वाज, डॉ. अमित पौरिया, डॉ. अमित, डिप्टी सीएमओ दिव्या साहनी, डॉ. रिंकू सांगवान, डॉ. मनीष, डॉ. ललित कुंडू, फार्मासिस्ट मोनू मलिक सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Comments


Leave a Reply