Tuesday, June 2, 2026
Newspaper and Magzine


श्री लक्ष्मी नारायण सांई बाबा मन्दिर का 57वें वार्षिकोत्सव : मंदिर समिति के सदस्यों ने सुन्दरकाण्ड का पावन पाठ किया।

By LALIT SHARMA , in RELIGIOUS , at June 2, 2026 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : सनौली रोड, नेता जी कालोनी स्थित श्री लक्ष्मी नारायण सांई बाबा मन्दिर के 57वें वार्षिकोत्सव के अंतर्गत तीन दिवसीय श्री राम कथा सत्संग के दूसरे दिन प्रवचन करते हुए स्वामी दयानन्द सरस्वती जी ने हनुमान जी की राम जी के प्रति अनन्य भक्ति का वर्णन किया।
 महाराज श्री ने रामचरित मानस में वर्णित ‘‘शिवप्रिय मैकल सैल सुता सी, सकल सिद्धि सुख संपत्ति रासी’’ का वर्णन करते हुए कहा कि जिस प्रकार शिव जी को नर्मदा अति प्रिय हैं उसी प्रकार राम कथा सभी सिद्धि और संपत्ति का खजाना है। महाराज श्री ने हनुमान जी के यश एवं बल के  बारे में बताते हुए कहा कि जैसे ही जाम्बवान जी ने हनुमान जी को उनका बल याद दिलाया व यह कहा कि राम काम करने के लिए ही आप हनुमान जी का अवतार हुआ है यह सुनते ही हनुमान जी में एक अद्भुत बल आ गया तथा वे पर्वत के समान विशालकाय हो गए व लंका की ओर जाने को तत्पर हो गए। इससे पूर्व महामण्डलेश्वर स्वामी अरूणदास जी महाराज ने कहा कि श्री हनुमान जी सबसे बड़े भक्त हैं उनकी आराधना से भक्त अध्यात्म के क्षेत्र में जल्दी प्रगति करता है। उन्होंने कहा कि घर में बच्चों के सामने कदापि अपशब्दों का प्रयोग न करें क्योंकि बालमन पर गंदी बातों और गंदे शब्दों का जल्दी असर होता है। इससे पूर्व मंदिर समिति के सदस्यों ने सुन्दरकाण्ड का पावन पाठ किया।

मंच संचालन कैलाश नारंग ने किया। इस अवसर पर  इस अवसर पर प्रधान किशन लखीना, राजेन्द्र टुटेजा, पंकज नारंग, पंकज सेठी, हेमंत लखीना, सुषांत सेठी, गुलशन लखीना, राजेश लखीना, राम नारायण तनेजा, तिलक राज सेठी,  मोहित नारंग, शशांक नारंग, रिषभ सेठी, योगेश बांगा, सतीश जुनेजा, अनिल रेवड़ी, बंटी लखीना, गुलशन खुराना, दिनेश ढींगड़ा, किशोर सेठी, विजय नारंग, नारायण बठला, राममेहर चौहान, पुजारी प्रेम चन्द शर्मा, हरि कृष्ण जोशी के सदस्य उपस्थित थे

Comments


Leave a Reply