Thursday, June 4, 2026
Newspaper and Magzine


युवक का अपहरण कर जबरन वसूली व लूट करने के और दो आरोपी गिरफ्तार

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at June 4, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT, 04 जून : किशनपुरा चौकी पुलिस ने युवक का अपहरण कर जबरन वसूली व लूट करने मामले में और दो आरोपियों को बुधवार शाम को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान उरलाना कला निवासी अतुल व बहादुरगढ़ जीन्द हाल उरलाना कला निवासी सचिन के रूप में हुई है।

किशनपुरा चौकी इंचार्ज सब इंस्पेक्टर कटार सिंह ने बताया कि पूछताछ में दोनों आरोपियों ने मामले में पहले गिरफ्तार हो चुके अपने साथी आरोपी किशनपुरा हाल मुखिजा कॉलोनी निवासी संजय उर्फ काला के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देना स्वीकारा। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद कर वीरवार को पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।
मामले में पहले गिरफ्तार हो चुके आरोपी संजय के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त स्कूटी व छीना गया चेक बरामद कर आरोपी को जेल भेजा जा चुका है। पूछताछ में आरोपी संजय ने दोस्त उरलाना कला निवासी आरोपी अतुल व सचिन के साथ मिलकर उक्त वारदात को अंजाम देना स्वीकारा था।

आरोपी संजय ने पूछताछ में पुलिस को बताया था उसने वर्ष 2022 में महावीर के साथ साझेदारी में काला आंब रोड पर वेल्वेट की तीन मशीन लगाई थी। मुनाफा नहीं हुआ तो उसने वर्ष 2024 में मशीने महावीर को बेच दी। मार्च 2026 तक महावीर ने थोड़े थोड़े कर उसको 3 लाख रूपए का भूगतान कर दिया था। 25 मई को 50 हजार रूपए देने का करार था। फोन कर महावीर से पैसे मांगे तो उसने पैसे देने के लिए गोहाना रोड पर बुलाया। वह स्कूटी पर मां को बैठाकर गोहाना रोड पर पहुंचा। वहा महावीर के साथ उसकी पैसों को लेकर कहासुनी होने पर उसने उरलाना कला निवासी अपने दोस्त अतुल को फोन कर बुला लिया। अतुल बाइक पर अपने साथ सचिन को लेकर वहा आ गया। इसके बाद वे तीनों महावीर को जरदस्ती बाइक पर बैठाकर जाटल रोड पर सौंधापुर के पास ले गए। रास्ते में महावीर अपनी पत्नी को फोन करने लगा को उन्होंने फोन छीनकर नहर में फैक दिया, और सुनशान जगह पर ले जाकर उसके साथ मारपीट कर जेब से 50 हजार राशि का चेक व 8 हजार रूपए कैश छीनकर उसकी बाइक देकर भगा दिया था।

यह है मामला
इंचार्ज सब इंस्पेक्टर कटार सिंह ने बताया किशनपुरा चौकी में विद्यानंद कॉलोनी निवासी महावीर पुत्र गिरीराज ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह पावरलूम मशीन चलाने का काम करता है। उसने मुखिजा कॉलोनी निवासी संजय उर्फ काला पुत्र सुलतान के 50 हजार रूपए देने थे। संजय उर्फ काला ने फोन कर पैसे मांगे तो वह 25 मई की शाम करीब 9 बजे 50 हजार रूपए का चेक लेकर संजय को देने के लिए गोहाना रोड पर गया था। वह दुर्गा हैण्लूम के पास खड़ा होकर संजय का इंतजार करने लगा। संजय अपनी मां के साथ स्कूटी पर सवार होकर वहा आया और आते ही उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। संजय ने अपने और दो साथियों को बुला लिया। तीनों आरोपी उसको जबरदस्ती बाइक पर बैठाकर गोहाना रोड पर सुनशान जगह पर ले गए और वहा उसके साथ मारपीट की। आरोपियों ने उसका फोन छीन लिया व जेब से 8 हजार रूपए निकाल लिए। आरोपियों ने धमकी देकर उसकी वीडियों बनाई और उसकी बाइक देकर किसी को बताने पर जांन से मारने की धमकी दी। थाना औद्योगिक सेक्टर 29 में महावीर की शिकायत पर बीएनएस की धारा 115(2), 140(1), 308(4), 309(6) के तहत अभियोग दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच व आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी थी।

Comments


Leave a Reply