Thursday, June 4, 2026
Newspaper and Magzine


उपमंडल रोजगार कार्यालय, समालखा द्वारा जॉब फेयर का आयोजन किया गया।

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at June 4, 2026 Tags: , , , , ,

 BOL PANIPAT : 4 जून। सहायक रोजगार अधिकारी डॉ. निकिता यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि उपमंडल रोजगार कार्यालय, समालखा द्वारा वीरवार को जॉब फेयर का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के जॉब फेयर से युवाओं को रोजगार प्राप्त करने में मदद मिलती है और उनका आत्मविश्वास बढ़ता है। भविष्य में भी ऐसे आयोजनों का सिलसिला जारी रहेगा।
उन्होंने बताया कि रोजगार कार्यालय युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा इस प्रकार के कार्यक्रमों से न केवल युवाओं को रोजगार के अवसर मिलते हैं, बल्कि उन्हें अपनी क्षमताओं को प्रदर्शित करने का मंच भी मिलता है। चयनित 18 उम्मीदवारों ने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए उपमंडल रोजगार कार्यालय, समालखा और आईसीआईसीआई बैंक, पुखराज हैल्थ केयर प्राईवेट लिमिटेड पानीपत, एलआईसी इंडिया, पानीपत सहित सभी नियोक्ताओ का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर  मोहित, सूर्यपर्ण, अमित मालिक, परवीन कुमार व  कपिल सहायक आदि मौजूद रहे।

Comments


Leave a Reply