Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


गीतों के माध्यम से किसानों को पराली न जलाने के लिए प्रेरित किया.

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at September 20, 2022 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT, 20 सितम्बर। आज़ादी के अमृत महोत्सव के तहत सूचना जनसम्पर्क एवं भाषा विभाग की भजन पार्टी द्वारा मंगलवार को गांव संजौली में गीतों के माध्यम से किसानों को पराली न जलाने के लिए प्रेरित किया व केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा शुरु की गई नई शिक्षा नीति तथा विद्यार्थियों के लिए बनाई गई अनेकों योजनाओं के बारे में जानकारी दी।

इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता विभू रावल ने प्रदेश सरकार की नीतियों के बारे में लोगों को अवगत करवाया। उन्होंने बताया कि सूचना जनसम्पर्क एवं भाषा विभाग द्वारा आमजन को सरकार द्वारा आम-जन की भलाई के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। जिससे आमजन को इसका लाभ मिलता है। सरकार द्वारा जो भी योजनाएं चलाई गई हैं उनका विशेष रूप से प्रचार-प्रसार गांव-गांव जाकर किया जा रहा है ताकि लोग इन योजनाओं के बारे में जान सकें और इनका लाभ उठा सकें। उन्होंने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री की सोच हैं कि हर गरीब व्यक्ति को सरकार की योजनाओं का लाभ मिल सकें।

Comments