व्यक्ति का रास्ता रोककर लाठी, डंडों से चोट मारने के तीन आरोपी गिरफ्तार
BOL PANIPAT , 06 जून : थाना चांदनी बाग पुलिस ने काम से घर लोट रहे युवक का रास्ता रोककर लाठी, डंडों से चोट मारने के तीन आरोपियों को शुक्रवार को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान भारत नगर निवासी सर्वेश, काबुली बाग निवासी प्रिंस व मनमोहन नगर निवासी सागर के रूप में हुई है।
थाना चांदनी बाग प्रभारी इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि थाना चांदनी बाग में बबैल रोड शिव नगर निवासी सोनू पुत्र महेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह सनौली रोड सब्जी मंडी में फ्रुट बेचने का काम करता है। 1 अप्रैल को वह सब्जी मंडी में काम कर बेटे परमजीत के साथ अपनी ई रिक्शा से घर लोट रहा था। रास्ते में पवनांजली अस्तपाल के साथ वाली सड़क से नाले के पास से होते हुए करीब 100 मीटर चले तो पीछे से तीन लड़के मुंह पर कपड़ा लपेटे एक बाइक पर सवार होकर आए। आरोपियों ने ई रिक्शा को रूकवाकर उससे लाठी डंडों से मारपीट शुरू कर दी। मारपीट करते समय एक लड़के के मुंह से कपड़ा हट गया, लड़के का नाम सर्वेश है। वह भारत नगर में बाइक रिपेयर का काम काम करता है। तीनों लड़के निंबरी निवासी जस्सा के साथ काम करते है। थाना चांदनी बाग में सोनू की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ अभियोग दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच व आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी थी।
प्रभारी इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि पूछताछ में तीनों आरोपियों सर्वेश, प्रिंस व सागर ने निंबरी निवासी अपने एक दोस्त के कहने पर मारपीट की उक्त वारदात को अंजाम देना स्वीकारा। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त दो डंडे व एक बाइक बरामद कर तीनों आरोपियों के खिलाफ आगामी कार्रवाई अमल में लाई गई।

Comments