युवक पर पिस्तौल से जानलेवा हमला करने का आरोपी गिरफ्तार
BOL PANIPAT , 13 जून : सीआईए थ्री पुलिस ने मतलौडा में अटावला निवासी युवक अंशुल पर पिस्तौल से जानलेवा हमला करने के आरोपी को शुक्रवार शाम को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान जौशी गांव निवासी आरोपी अजीत उर्फ सोनू के रूप में हुई है।

सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर विजय ने बताया की प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने जानलेवा हमला करने की उक्त वारदात को अंजाम देना स्वीकारा। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया उसने मतलौडा क्षेत्र में शराब के ठेके लिए हुए है। अटावला निवासी अंशुल ने अपने गांव निवासी मोनू के साथ मिलकर उससे अटावला गांव का शराब ठेका एक साल के लिए लिया था। कुछ समय से अंशुल के साथ उसका बकाया पैसों को लेकर विवाद चल रहा था। अंशुल ने 10 जून को फोन कर मिलने के लिए कहा गाड़ी से सफीदों में एक हॉस्पिटल के बाहर उससे मिलने आया। बाद में वे दोनों अपनी अपनी गाड़ी से मतलौडा में नरवाल कॉम्पेलक्स पर आ गए। अंशुल के दो साथी बिटटू व अमन पहले से फॉर्च्युनर गाड़ी खड़ी कर बैठे थे। वे दोनों भी फॉर्च्युन गाड़ी में बैठकर बातचित करने लगे। इसी दौरान पैसों को लेकर हुई कहासुनी में उसने अपनी लाईसेंसी पिस्टल निकालकर फायर कर दिया। गोली अंशुल के पैर में लगी। पुलिस ने शनिवार को आरोपी अजीत उर्फ सोनू को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से गहनता से पूछताछ करने के साथ ही वारदात के प्रयुक्त पिस्टल बरामद करने का प्रयास करेगी।
यह है मामला
थाना मतलौडा में अटावला गांव निवासी अंशुल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसने जोशी गांव निवासी सोनू नरवाल पुत्र जोगेंद्र के पास 10 जून की शाम करीब 6 बजे पैसों के लेनदेन को लेकर फोन किया था। उसने सफीदों आने के लिए कहा। वह अपनी गाड़ी से सफीदों गया तो सोनू ने मतलौडा स्थित अपने ऑफिस पर बैठकर हिसाब करने की बात कही। शाम करीब 7:30 बजे वह मतलौडा में उसके नरवाल कॉम्पलेक्स पर पहुंच गया। वहा पर अपने दोस्त बिट्टू व अमन के साथ उनकी फॉच्यूर्नर गाड़ी में बैठ गया। तभी सोनू अपनी गाड़ी से आया और उतरकर उनके साथ गाड़ी में बैठकर हिसाब करने की बात कही। इसी बीच सोनू ने तैश में आकर अमन पर पिस्टल तान दी। उसने बीच बचाव करने का प्रयास किया तो सोनू ने उसपर गोली चला दी। उसने पिस्टल पर हाथ मार दिया गोली उसके पैर में लगी। इसके बाद आरोपी सोनू उसके दोस्त बिट्टू पर गोली चलाने लगा तो अमन ने हाथ मार दिया। पिस्टल नीचे गिर गई। जानलेवा हमला कर आरोपी पिस्टल उठाकर जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया। अंशुल की शिकायत पर थाना मतलौडा में अभियोग दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच व आरोपी की धरपकड़ शुरू कर दी थी।

Comments