Thursday, July 23, 2026
Newspaper and Magzine


चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी काबू. आरोपी के कब्जे से चोरी की गई राशि में से बचे 1100 रूपए बरामद.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at May 3, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 3 मई 2022, चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी काबू, आरोपी के कब्जे से चोरी की गई राशि में से बचे 1100 रूपए बरामद. थाना औधोगिक सैक्टर-29 प्रभारी इंस्पेक्टर मंजीत ने बताया फरवरी में जीटी रोड पर अनाज मंडी कट के पास टायर पंचर की दुकान में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को थाना औधोगिक सैक्टर 29 पुलिस की टीम ने सोमवार साय तहसील केंप के जवाहर नगर से गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपी की पहचान रोहित पुत्र श्रीराम निवासी जवाहर नगर तहसील केंप पानीपत के रूप में हुई। पुलिस टीम ने मामले में विभिन्न पहलुओं पर गहनता से अनुसंधान करते हुए पता लगा आरोपी को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है।

इंस्पेक्टर मंजीत ने बताया गिरफ्तार आरोपी रोहित से की गई पुछताछ में खुलासा हुआ की उसने दुकान से चोरी किये मोबाइल को तोड़कर फेक दिया वही चोरी किये 5000 रूपयों में से कुछ पैसे खाने पीने व नशा करने में खर्च कर दिए। चोरी की गई राशि में से आरोपी के पास बचे 1100 रूपए बरामद कर पुलिस टीम ने आरोपी को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से आरोपी रोहित को न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

इंस्पेक्टर मंजीत ने बताया थाना औधोगिक सैक्टर-29 में रोहित पुत्र तेज सिंह निवासी थिराना पानीपत ने शिकायत देकर बताया था की जीटी रोड पर अनांज मंडी कट के पास उन्होंने टायर पंचर की दुकान की हुई है। 19 फरवरी को उसका पिता तेज सिंह दुकान के अंदर सो रहे था। दुकान के अंदर से आवाज आई तो उसके पिता ने उठकर देखा दो अज्ञात युवक छत से नीचे कुदकर भाग गए। सामान चैक करने पर कुर्ते की जेब में रखे 5 हजार रूपए व मोबाइल फोन नही मिला। अज्ञात चोर पैस व मोबाइल फोन चोरी करके ले गए। रोहित की शिकायत पर थाना औधोगिक सैक्टर 29 में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 457,380 के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने आरोपी की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments