Monday, June 15, 2026
Newspaper and Magzine


विकसित भारत की ओर बढ़ते कदम, प्रदर्शनी में दिखेंगी 12 वर्षों की ऐतिहासिक उपलब्धियां

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at June 15, 2026 Tags: , , , ,

भाजपा जिला अध्यक्ष दुष्यंत भट्ट करेंगे उद्घाटन, जनहितकारी कार्यों का होगा प्रदर्शन

BOL PANIPAT , 15 जून। केंद्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिला सचिवालय सभागार में सोमवार से एक भव्य प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रदर्शनी के माध्यम से केंद्र सरकार द्वारा पिछले 12 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में किए गए विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा उपलब्धियों को आकर्षक ढंग से प्रदर्शित किया जाएगा। प्रदर्शनी का उद्घाटन भाजपा जिला अध्यक्ष दुष्यंत भट्ट करेंगे।  

प्रदर्शनी में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए बड़े-बड़े सूचना बोर्ड, फ्लेक्स और प्रदर्शन सामग्री के माध्यम से सरकार की प्रमुख योजनाओं और विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। इसमें आधारभूत ढांचे के विकास, डिजिटल सेवाओं के विस्तार, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, महिला सशक्तिकरण, कौशल विकास, रोजगार सृजन तथा सामाजिक सुरक्षा से संबंधित उपलब्धियों को प्रमुखता से दर्शाया जाएगा। यह जानकारी डीसी डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने दी।

Comments


Leave a Reply