जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ0 किरण सिंह की अध्यक्षता में योगशाला / व्यायामशाला की प्रगति हेतु समीक्षा बैठक की गई।
BOL PANIPAT : 4 सितम्बर। वीरवार को जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ0 किरण सिंह की अध्यक्षता में योगशाला / व्यायामशाला की प्रगति हेतु समीक्षा बैठक की गई। डॉ. किरण सिंह ने बैठक में उपस्थित आयुष अधिकारी एवं कार्यकारी अभियन्ता महिपाल को निर्देश दिए कि वे योग सहायक के साथ मिलकर सभी योगशाला / व्यायामशाला का निरीक्षण करे ताकि उनमें मुलभुत सुविधाएं जैसे शौचालय, दिवार, शेड, फर्श, ट्रैक आदि की सुविधाएं दी जा सके।
उन्होंने कहा कि जिन चिन्हित योगशाला /व्यायामशाला में इन मुलभूत सुविधाओं की आवश्यकता है उनका निरीक्षण कर उन्हें चिन्हित करें। उन्होंने कहा कि उन सभी योगशालाओं / व्यायामशालाओं में खण्ड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय के माध्यम से सम्बन्धित ग्राम पंचायत फण्ड या पंचायत समिति फण्ड से अविलम्ब कार्य पूर्ण करवाये जायेगें।
जिला परिषद मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ0 किरण सिंह ने आयुष योग सहायकों को दिशा निर्देश दिए कि आप अपने स्तर पर योगशालाओं / व्यायामशालाओं के रखरखाव रखे एवं ज्यादा से ज्यादा लोगों को योग के लिए प्रेरित करें ताकि वह स्वस्थ एवं निरोग जीवन व्यतीत कर सकें। बैठक में प्रदीप, कार्यकारी अभियन्ता, पंचायती राज, महिपाल, जिला आयुष अधिकारी, अरूण, जिला योग समन्यवयक एवं राजेश संधु, परियोजना अधिकारी (स्वास्थ्य एवं शिक्षा) उपस्थित रहे।

Comments