श्री रघुनाथ धाम स्थापना दिवस पर भजन संध्या का आयोजन किया गया
BOL PANIPAT : (16 जून) श्री रघुनाथ धाम स्थापना दिवस पर आज भजन संध्या का आयोजन किया गया तथा दशहरा कमेटी सनौली रोड (रजि.) की सहयोगी धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं द्वारा भाजपा की प्रदेशाध्यक्ष बनने पर डॉ. अर्चना गुप्ता को उनकी उपलब्धि के लिए सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की शुरूआत कलानौर से पधारे महन्त खुशहाल दास जी महाराज जी द्वारा दीप प्रज्जवलित कर की गई। तत्पश्चात दशहरा कमेटी सनौली रोड के सदस्यों द्वारा महाराज श्री जी का फूलमालाओं द्वारा सम्मान किया गया। इस अवसर पर कलानौर से पधारे महन्त खुशहाल दास जी महाराज जी ने जीवन में सेवा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्राणी मात्र की सेवा से आप न केवल आपका मन शुद्ध होता है बल्कि आपके दुःखों का भी शमन होता है। कि जो दे रहा है वह अपने धन का सदुपयोग कर रहा है। आज धन बहुत लोगों के पास है जो ले रहे हैं हमें उनका शुक्रिया करना चाहिए कि वे हमारे धन को शुद्ध कर रहे हैं। इससे पूर्व मुख्य अतिथि डा. अर्चन गुप्ता ने कहा कि केवल सरकार द्वारा जनोपयोगी कार्य नहीं किए जा सकते जब तक कि समाज साथ न आए। इसलिए धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं का भी समाजसेवा में अपना महत्त्व है।

सामाजिक कार्यों में जनता के भाग लेने से विकास कार्यों को गति मिलती है। इस अवसर पर दशहरा कमेटी सनौली रोड की सहयोगी धार्मिक एंव सामाजिक संस्थाएं जिनमें अन्नपूर्णा वस्त्र, अनाज एवं पुस्तक बैंक, महिला संकीर्तन मण्डल (श्री रघुनाथ धाम), श्री सनातन धर्म संगठन, श्री राम मन्दिर धाम वार्ड नं. 7, श्री भीम गोडा मन्दिर, श्री सत जीन्दा कल्याणा, श्री लक्ष्मी नारायण मन्दिर, श्री सनातन धर्म महावीर दल, श्री राम शिशु विद्या मन्दिर, श्री रामायणी चौक मन्दिर, श्री कृष्ण मन्दिर वार्ड नं. 10, जन सेवा दल, श्री कांशी गिरि मन्दिर, श्री सन्त द्वारा हरि मन्दिर, वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति, श्री संकटमोचन बाल हनुमान सभा, रोटरी क्लब, सरबत दा भला ट्रस्ट (स. हरविन्द्र सिंह लाडी), सेवा भारती, जन जन कल्याण सेवा समिति, लैय्या बिरादरी, सनौली रोड शॉप एसोसिएशन, केसरी नंदन हनुमान सभा, दशहरा कमेटी सनौली रोड, द्वारा भाजपा की नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता को सम्मानित किया गया। इससे पूर्व प्रसिद्ध भजन गायक रवि आहुजा द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी गई जिसमें ‘रूप सलौना देख श्याम का सुध बुध मेरी खाई, नी मैं कमली होई’, ‘जो तू ना संभाले तो फिर कौन संभाले’ आदि भजन गाकर वातावरण को भक्तिमय कर दिया। अंत में दशहरा कमेटी सनौली रोड के प्रधान रमेश माटा ने आए हुए अतिथियों एवं जनता का पधारने के लिए धन्यवाद किया। इस अवसर पर अशोक नारंग, डा. रमेश चुघ, तिलक राज छाबड़ा, शाम सुन्दर बतरा, सुरेन्द्र जुनेजा, किशोर अरोड़ा, लीला कृष्ण भाटिया, चिमन सेठी, जयदयाल तनेजा, हरबंस लाल अरोड़ा, चुन्नी लाल लखीना, चुन्नी लाल चुघ, किशन शर्मा, दीनानाथ, सूरज बरेजा, कैलाश लूथरा, अमित तनेजा, कैलाश नारंग, दविन्द्र रेवड़ी, रमन पाहवा, गोबिन्द लाल रेवड़ी, भारत भूषण, स्वप्निल जुनेजा, विजय चौधरी, ओम प्रकाश रेवड़ी, संजय मग्गु, फतेहचन्द गुलाटी, पवन जुनेजा, किशन लखीना, बसंत रामदेव, अमित रामदेव, दर्शन रामदेव, तरूण छौक्करा, अजय आहुजा, सागर रेवड़ी आदि उपस्थित थे।

Comments