Saturday, June 20, 2026
Newspaper and Magzine


प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार हेतु आवेदन आमंत्रित : आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at June 19, 2026 Tags: , , ,

BOL PANIPAT , 19 जून। जिला एवं बाल संरक्षण अधिकारी निधि गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया की प्रदेश सरकार द्वारा प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए है।

उन्होंने बताया की जिन बच्चों ने राष्ट्रीय स्तर पर रोल मॉडल के रूप में समाज में सराहनीय कार्य किया हो या इसके अतिरिक्त समाज कल्याण के रूप में, खेल, विज्ञान व तकनीकी, बहादुरी, कला, सांस्कृतिक आदि क्षेत्रों में सराहनीय कार्य किया हो, बच्चा भारत का नागरिक हो और भारत में रहता हो तथा बच्चे की आयु 18 वर्ष से अधिक नही होनी चाहिए तथा बच्चे द्वारा किया गया कार्य घटना या उपलब्धि आवेदन / नामांकन की प्राप्ति की अंतिम तिथि से 2 वर्ष के भीतर होनी चाहिए। ऐसे बच्चों को भारत सरकार द्वारा प्रति वर्ष प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार दिया जाता हैं।

उन्होंने बताया की आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 रखी गई है। उन्होंने बताया की प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार हेतू एचटीटीपीएस://अवार्डडॉटजीओवीडॉटइन  पर आवेदन कर सकते है। उन्होंने बताया की अधिक जानकारी के लिए जिलाध्यक्ष सचिवालय स्थित जिला बाल संरक्षण अधिकारी के कार्यालय, चौथी मंजिल, कमरा नंबर 407 में सम्पर्क किया जा सकता है।

Comments


Leave a Reply