Friday, May 1, 2026
Newspaper and Magzine


विकसित भारत जन संवाद संकल्प यात्रा 1 जनवरी के रूट की जानकारी 

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at December 31, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 31 दिसंबर–विकसित भारत जन संवाद संकल्प यात्रा वैन नम्बर एक सोमवार 1 जनवरी को प्रात: 10 बजे समालखा खंड के गांव शहर मालपुर में पहुंचेगी। इसके उपरांत गांव बिहोली में यह यात्रा दोहपर 2 बजे पहुंचेगी। इसी प्रकार वैन नम्बर तीन प्रात: 10 बजे वार्ड 8–9 में, बाद दोपहर 2 बजे वार्ड 16 में पहुँचेगी। यह जानकारी अतिरिक्त उपायुक्त वीना हुड्डा ने दी।
उन्होंने बताया कि इस यात्रा को लेकर संबंधित अधिकारी अपने-अपने गांव में सभी आवश्यक प्रबंध पूरे करेंगे और अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करेंगे। विकसित भारत जन संवाद संकल्प यात्रा के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाई जाएंगी जिनके माध्यम से जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी तथा पात्र व्यक्तियों को ऑनलाईन सेवाओं का भी लाभ दिया जाएगा।

Comments