Thursday, June 25, 2026
Newspaper and Magzine


पीएम राहत स्कीम को लेकर प्रशासन अलर्ट, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचेगा लाभ: उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at June 25, 2026 Tags: , , , , , ,

सडक़ दुर्घटना पीडि़तों को तत्काल मिले उपचार, देरी किसी कीमत पर नहीं होगी बर्दाश्त

दुर्घटना पीडि़तों की जिंदगी बचाना सर्वोच्च प्राथमिकता, अस्पतालों को दिए स्पष्ट निर्देश

मानवता की सेवा में प्रशासन तत्पर, पीएम राहत स्कीम के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर

BOL PANIPAT , 25 जून। सडक़ दुर्घटनाओं में घायल व्यक्तियों को समय पर उपचार उपलब्ध करवाने और प्रधानमंत्री राहत स्कीम के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने वीरवार को जिला सचिवालय स्थित अपने कार्यालय में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक में स्कीम के तहत लाभार्थियों को शीघ्र सहायता प्रदान करने तथा अस्पतालों की भूमिका को और अधिक प्रभावी बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई।

उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने कहा कि सडक़ दुर्घटनाओं में घायल व्यक्तियों के लिए शुरुआती समय अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। ऐसे मामलों में उपचार देने में किसी भी प्रकार की देरी नहीं होनी चाहिए। प्रशासन का उद्देश्य दुर्घटना पीडि़तों को त्वरित और बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाकर अधिक से अधिक जीवन बचाना है।

उपायुक्त ने कहा कि प्रधानमंत्री राहत स्कीम मानव जीवन की रक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है और जिला प्रशासन इसके प्रभावी क्रियान्वयन के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उपायुक्त डॉ. हरीश ने कहा कि प्रशासन यह सुनिश्चित करेगा कि स्कीम का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक समयबद्ध तरीके से पहुंचे। किसी भी दुर्घटना पीडि़त को उपचार या सहायता प्राप्त करने में परेशानी नहीं आने दी जाएगी।

उपायुक्त ने निजी अस्पतालों से भी स्कीम के तहत किए जा रहे कार्यों तथा दुर्घटना मामलों से संबंधित आवश्यक आंकड़े उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए, ताकि योजनाओं की प्रगति की नियमित समीक्षा की जा सके और जरूरत पडऩे पर सुधारात्मक कदम उठाए जा सकें। बैठक के दौरान जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ. विजय मलिक ने प्रधानमंत्री राहत स्कीम के तहत अब तक की प्रगति की जानकारी दी तथा योजना के अंतर्गत प्राप्त मामलों पर की जा रही कार्रवाई से अवगत कराया।

उपायुक्त ने कहा कि प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग और निजी अस्पतालों के समन्वय से यह सुनिश्चित किया जाएगा कि सडक़ दुर्घटना पीडि़तों को तत्काल चिकित्सा सहायता मिले और सरकार की जनहितकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक प्रभावी ढंग से पहुंचे।

Comments


Leave a Reply