बाइक चोरी करने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार. चोरी की एक बाइक बरामद.
BOL PANIPAT , 27 जून : एंटी व्हीकल थेप्ट पुलिस टीम ने मित्तल मैगा मॉल के पास दो युवको को चोरी की एक एचएफ डिलक्स बाइक के साथ गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान घूप सिंह नगर निवासी अमित व गांव देहरा निवास बिंटू के रूप में हुई है।
एंटी व्हीकल थेफ्ट इंचार्ज सब इंस्पेक्टर राकेश ने बताया कि उनकी टीम को शुक्रवार शाम को गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली थी कि संदिग्ध दो युवक एक एचएफ डिलक्स बाइक पर सवार होकर मित्तल मैगा माल के पीछे वाली सड़क पर घूम रहे है। बाइक चोरी की होने की संभावना है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दंबिश देकर दोनों युवकों को काबू किया। पूछताछ में उन्होंने अपनी पहचान अमित पुत्र शीतल निवासी घूप सिंह नगर व बिंटू पुत्र महाबीर निवासी देहरा के रूप में बताई। बाइक के कागजात मांगने पर दोनों युवक बहाने बाजी करने लगे। गहनता से पूछताछ करने पर आरोपियों ने बाइक 19 जून की देर रात घूप सिंह नगर में एक मकान से चोरी करना स्वीकारा। बाइक चोरी की उक्त वारदात बारे थाना चांदनी बाग में महराणा गांव निवासी महेश पुत्र सुरेंद्र की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।
इंचार्ज सब इंस्पेक्टर राकेश ने बताया कि पूछताछ में दोनों आरोपियों ने पुलिस को बताया वे कुछ दिन पहले ही दोस्त बने थे। दोनों में से किसी के पास खुद की बाइक नहीं थी। उन दोनों ने मिलकर बाइक चोरी की साजिश रचकर 19 जून को उक्त बाइक चोरी की। शुक्रवार को वे दोनों चोरी की बाइक पर सवार होकर अन्य बाइक चोरी करने की फिराक में सेक्टर 25 में आए थे।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की एक एचएफ डिलक्स बाइक बरामद कर शुक्रवार को पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हें न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।

Comments