जी.डी गोयनका पब्लिक स्कूल, पानीपत ने डॉक्टर्स, सीए एवं डाक कर्मियों का किया सम्मान
BOL PANIPAT : जी.डी गोयंका पब्लिक स्कूल, पानीपत ने समाज के प्रति उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले डॉक्टर्स, चार्टर्ड अकाउंटेंट्स (CA) एवं डाक कर्मियों को सम्मानित कर एक सराहनीय पहल की। डॉक्टर्स डे, सीए डे एवं पोस्टल वर्कर्स डे के अवसर पर विद्यालय द्वारा आयोजित इस विशेष सम्मान समारोह में शहर के प्रमुख डॉक्टरों एवं सीए को सम्मानित किया गया।
यह पहल पानीपत के किसी भी विद्यालय द्वारा अपनी तरह की प्रथम पहल रही, जिसमें समाज के इन महत्वपूर्ण स्तंभों को उनके राष्ट्र निर्माण में योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. आदित्य कुमार, चेयरमैन अतुल जैन, डिप्टी चेयरमैन युवराज जैन, डायरेक्टर मधु अग्रवाल एवं सीए कमल किशोर ने सभी डॉक्टरों, चार्टर्ड अकाउंटेंट्स और डाक कर्मियों को उनके उत्कृष्ट कार्यों तथा राष्ट्र सेवा के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि डॉक्टर जहां मानव जीवन की रक्षा कर समाज को स्वस्थ बनाते हैं, वहीं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स देश की आर्थिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। डाक कर्मी भी देश के दूरस्थ क्षेत्रों तक संचार और सेवाओं को पहुंचाकर समाज को जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य करते हैं।
इस अवसर पर विद्यालय की शिक्षिकाएं सुमिता, रेनू सिंह, किरण एवं अनीता ने शहर के प्रतिष्ठित डॉक्टरों एवं सीए का सम्मान कर उनके योगदान के प्रति आभार व्यक्त किया।
विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज के उन सच्चे नायकों के प्रति सम्मान प्रकट करने का माध्यम हैं, जो अपने समर्पण, सेवा और कर्मनिष्ठा से राष्ट्र की प्रगति में निरंतर योगदान दे रहे हैं।
यह सम्मान समारोह समाज में सेवा, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा के मूल्यों को बढ़ावा देने वाला प्रेरणादायी संदेश बनकर उभरा।

Comments