Tuesday, February 10, 2026
Newspaper and Magzine


विद्यार्थियों के लिए रिपोर्ट लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at March 21, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : आई.बी स्नातकोत्तर महाविद्यालय पानीपत में अंग्रेजी विभाग के तत्वाधान में फंक्शनल इंग्लिश संकाय द्वारा फंक्शनल इंग्लिश द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों के लिए रिपोर्ट लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया | इस प्रतियोगिता का उदेश्य विद्यार्थियों के अंदर अंग्रेजी भाषा के कार्यात्मक उपयोगों को विकसित करना है | कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ विद्यार्थियों की भाषात्मक रचनात्मकता बढ़ाने में अहम भूमिका निभाती  है | 

इन प्रतियोगिताओं के द्वारा बच्चों को आधुनिक समय में अंग्रेजी भाषा के प्राथमिक उपयोग एवं महता का भी ज्ञान होता है | प्रतियोगिता के अंत में विभागाध्यक्षा डॉ. मधु शर्मा एवं प्रो. नीलम दहिया द्वारा परिणाम घोषित किया गया | जिसके अंतर्गत विजेता प्रथम, आरजू द्वितीय, मिनाक्षी तृतीय स्थान पर रहे | इस प्रतियोगिता में 16 बच्चों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया | प्रतियोगिता के अंत में विभागाध्यक्षा डॉ. मधु शर्मा ने विद्यार्थियों को अपनी अंग्रेजी भाषा को अधिक विकसित करने हेतु अलग-अलग अंग्रेजी भाषा ड्रिल वर्क में सक्रिय रहने के लिए प्रेरित किया | इस अवसर पर प्रो. शीला मलिक एवं प्रो. काजल मौजूद रहे  |

Comments