Thursday, July 2, 2026
Newspaper and Magzine


विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान तेज, 14 जुलाई तक कार्य पूरा करने का लक्ष्य: उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at July 2, 2026 Tags: , , , , , ,

हर वोटर की वोट का रखें ध्यान, वोट ना कटने पाये

मतदाता सूची की शुद्धता सर्वोच्च प्राथमिकता, सभी कमियां समय रहते दूर करें

हर विधानसभा क्षेत्र में विशेष गहन पुनरीक्षण जारी, चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी प्रशासन सतर्क

राजनीतिक दलों के सहयोग से पारदर्शी मतदाता सूची तैयार करने पर जोर

BOL PANIPAT , 2 जुलाई। जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को लेकर जिला प्रशासन पूरी गंभीरता और सतर्कता के साथ कार्य कर रहा है। इसी क्रम में भारत निर्वाचन आयोग के अधिकारी सुकुमार सेन द्वारा आयोजित वीडियो समीक्षा बैठक में उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने जिले में चल रहे अभियान की प्रगति से अवगत कराया। बैठक में सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों और निर्वाचक पंजीकरण अधिकारियों (ईआरओ) के साथ विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की प्रगति, चुनौतियों तथा आगामी कार्य योजना पर विस्तार से चर्चा की गई।

    उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने बताया कि जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जारी है। उन्होंने अभियान की प्रगति का प्रतिशत भी साझा करते हुए कहा कि सभी संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य कर रहे हैं और जहां कहीं भी कमियां सामने आ रही हैं, उन्हें तत्काल दूर किया जा रहा है।

    उपायुक्त ने कहा कि पानीपत औद्योगिक जिला होने के कारण यहां बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों की संख्या अधिक है। लगातार आवागमन और जनसंख्या की गतिशीलता के कारण यह कार्य चुनौतीपूर्ण जरूर है, लेकिन प्रशासन पूरी गंभीरता से अभियान को सफल बनाने में जुटा है। सभी बीएलओ, सुपरवाइजर और निर्वाचन से जुड़े अधिकारी घर-घर जाकर सत्यापन का कार्य कर रहे हैं ताकि पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल हों और अपात्र प्रविष्टियों को नियमानुसार हटाया जा सके।

    अतिरिक्त उपायुक्त अंकित चौकसे ने कहा कि मतदाता सूची का शुद्ध एवं त्रुटिरहित होना लोकतंत्र की मजबूती का आधार है। हमारा प्रयास है कि प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल हो तथा किसी भी प्रकार की त्रुटि न रहे। सभी अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि अभियान की नियमित मॉनिटरिंग करें, कमियों को तुरंत दूर करें और गुणवत्ता से कोई समझौता न करें।
ग्राम सचिव, आशा वर्कर, आंगनवाड़ी वर्कर का पूरा सहयोग ले।

उपायुक्त ने बताया कि पानीपत में बाहरी आबादी अधिक होने के कारण यह अभियान चुनौतीपूर्ण है, लेकिन पूरी टीम समर्पित भाव से कार्य कर रही है। हमें विश्वास है कि विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य निर्धारित समय-सीमा 14 जुलाई से पहले सफलतापूर्वक पूरा कर लिया जाएगा। उपाय इतनी रोजाना 10 प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने की निर्देश दिए।

उपायुक्त ने बताया कि राजनीतिक दलों के साथ भी निरंतर समन्वय स्थापित किया जा रहा है ताकि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी, निष्पक्ष और विश्वसनीय बनी रहे। इस मौके पर एडीसी अंकित चौकसे, एसडीएम मनदीप कुमार, एसडीएम समालखा अमित कुमार, एसडीएम इसराना नवदीप, नगराधीश टीनू पोसवाल, डीडीपीओ राजेश शर्मा, निर्वाचन तहसीलदार सुरेंद्र, आदि मौजूद रहे।

Comments


Leave a Reply