Wednesday, July 15, 2026
Newspaper and Magzine


जिला कारागार सिवाह में जेल लोक अदालत का आयोजन, आपसी सहमति से मामले का हुआ निस्तारण

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at July 15, 2026 Tags: , , , , , , , ,

पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश, बंदियों को पौधों की देखभाल के लिए किया प्रेरित

BOL PANIPAT , 15 जुलाई। हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, पंचकूला के मार्गदर्शन में बुधवार  को जिला कारागार में जेल लोक अदालत का आयोजन किया गया। यह लोक अदालत मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी-सह-सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण वर्षा शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति एवं मार्गदर्शन में संपन्न हुई।

जेल लोक अदालत के दौरान चोरी से संबंधित एक मामले की सुनवाई की गई, जिसे आपसी सहमति एवं विधिक सहायता के माध्यम से सफलतापूर्वक निस्तारित किया गया। इसके फलस्वरूप उक्त मामले में शामिल एक विचाराधीन बंदी को तत्काल प्रभाव से रिहा कर दिया गया।

इसके उपरांत, चलाए जा रहे पौधारोपण अभियान के अंतर्गत मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी-सह-सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण वर्षा शर्मा  तथा जिला कारागार अधीक्षक संजीव कुमार ने जिला कारागार, सिवाह, पानीपत परिसर में पौधारोपण किया। इस अवसर पर उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बंदियों को अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं उनकी देखभाल करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि पौधारोपण केवल पर्यावरण संरक्षण का माध्यम नहीं, बल्कि आने वाली पीढिय़ों के लिए स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।    

    इस अवसर पर बंदियों से पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल का भी आह्वान किया गया। जेल लोक अदालत, बंदियों के हितों की सुरक्षा तथा पौधारोपण अभियान का यह आयोजन विधिक सेवा प्राधिकरणों की न्याय तक सहज पहुंच सुनिश्चित करने, बंदियों के अधिकारों एवं कल्याण की रक्षा करने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाने की सतत प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

Comments


Leave a Reply