युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए चलाया जाएगा विशेष अभियान।
जिले में रजिस्टर किए जाएंगे 700 नशा मुक्ति मित्र-डीसी
नशा मुक्ति मित्र करेंगे लोगों को जागरूक।
BOL PANIPAT , 7 जुलाई। उपायुक्त डॉ. हरिश कुमार वशिष्ठ ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत सरकार द्वारा नशे को रोकने के लिए नशा मुक्त भारत अभियान शुरू किया गया है। उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत जिले से 700 नशा मुक्ति मित्रों को रजिस्टर किया जाना है।
उन्होंने आमजन से अपील की कि ज्यादा से ज्यादा व्यक्ति नशा मुक्ति मित्र के लिए रजिस्ट्रेशन करें। उन्होंने बताया कि रजिस्टे्रशन के लिए वैबसाईट एचटीटीपीएस://एनएमबीएडॉटडीओएसजेईडॉटजीओवीडॉटइन/वालंटियर/रजिस्टेशन (https://nmba.dosje.gov.in/volunteer/registration) पर किया जा सकता है।
उन्होंने बताया कि नशा मुक्ति मित्र" वह व्यक्ति है जो समाज को नशे के दुष्प्रभावों से बचाने और नशे के शिकार लोगों को सामान्य जीवन की ओर लौटाने का कार्य करता है। वह केवल जागरूकता फैलाने तक सीमित नहीं रहता, बल्कि लोगों को सही मार्गदर्शन, प्रेरणा और सहयोग भी प्रदान करता है।
आज नशा युवाओं, परिवारों और पूरे समाज के लिए एक गंभीर चुनौती बन चुका है। शराब, तंबाकू, गुटखा, नशीली दवाइयाँ और अन्य मादक पदार्थ न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को नुकसान पहुँचाते हैं, बल्कि परिवार की खुशियाँ, आर्थिक स्थिति और सामाजिक प्रतिष्ठा भी प्रभावित करते हैं। ऐसे समय में नशा मुक्ति मित्र समाज के लिए आशा की किरण बनकर सामने आता है।
नशा मुक्ति मित्र लोगों को नशे से होने वाली बीमारियों, अपराधों और सामाजिक समस्याओं के प्रति जागरूक करेगा। वह विद्यालयों, महाविद्यालयों, गाँवों और शहरों में जन-जागरूकता का कम करेगा तथा नशा छोडऩे के इच्छुक लोगों को परामर्श केंद्रों और उपचार सेवाओं से जोडऩे का प्रयास करेगा।
डीसी डॉ हरीश कुमार वशिष्ठ ने जिला के सभी नागरिकों से अपील की कि हम सभी का दायित्व है कि नशे के विरुद्ध अभियान में भाग लें और अपने आसपास के लोगों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करें। यदि प्रत्येक नागरिक एक नशा मुक्ति मित्र बनने का संकल्प ले, तो एक स्वस्थ, सुरक्षित और नशामुक्त समाज का निर्माण संभव है।

Comments