Friday, May 1, 2026
Newspaper and Magzine


राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के चेयरमैन एम.वेंकटेश और और वाईस चेयरमैन ने मृतकों के परिजनों के साथ प्रकट की संवेदना

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at April 3, 2023 Tags: , , , ,

चेयरमैन ने मृतकों के परिजनों की आर्थिक मदद करने के दिये निर्देश
उपायुक्त सुशील सारवान ने मृतकों को हर संभव मदद करने का दिया आश्वासन

BOL PANIPAT , 3 अप्रैल। राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के चेयरमैन एम.वेंकटेशन और वाईस चेयरमैन अंजना पंवार ने पानीपत का दौरा कर सीवर में मौत का शिकार बने दोनों युवकों  के परिजनों को सरकारी नियमानुसार अनुसार यथासंभव आर्थिक मदद करने व मामला दर्ज कर कारवाई करने के अधिकारियों को निर्देश दिये। इससे पूर्व रेस्ट हाउस में पहुंचने पर उपायुक्त सुशील सारवान व अन्य अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।
  उन्होंने स्थानीय पी.डब्ल्यु.डी. रेस्ट हाउस में अधिकारियों विस्तृत जानकारी ली व भविष्य में इस प्रकार की घटना ना घटे इसको लेकर जरूरी इंतजाम करने के निर्देश दिये। आयोग के चेयरमैन व वाइस चेयरमैन ने दुर्घटनाग्रस्त कर्मचारियों के घर जाकर परिजनों को सांत्वना दी व कर्मचारियों के परिजनों की हर संभव मदद करने का भी आश्वासन दिलाया।
     इस मौके पर आयोग के चेयरमैन ने मृतक जयभगवान के परिजनों को आर्थिक सहायता प्रदान की। बैठक के पश्चात उन्होंने रेस्ट हाऊस में पत्रकारों के साथ वार्ता करते हुए कहा कि जो घटना घटी है उस घटना में हम कर्मचारियों के परिजनों के साथ हैं व उनकी दु:ख तकलीफ में उनकी हर संभव मदद करेंगे।
    इस मौके पर परिजनों ने प्रशासन के समक्ष अपनी स्थिति बताते हुए प्रशासनिक अधिकारियों से मृतक के परिवार के एक सदस्य को सरकारी स्थाई नौकरी देने, मकान मुहैया कराने व बच्चों की स्कूल में फीस माफ करने का अनुरोध किया। उपायुक्त सुशील सारवान ने कहा कि इस प्रकार की घटनाएं ना घटे इसको लेकर वे सचेत हैं। इस मौके पर मेयर अवनीत कौर, भाजपा जिला अध्यक्ष अर्चना गुप्ता, पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावंत ,एसडीएम.वीरेंद्र ढुल (ना.) नगर निगम के कमीश्नर राहुल, प्राण रत्नाकर, मनोज जोगी के अलावा अनेक व्यक्ति मौजुद थे।

Comments