जुआ खेलते 7 युवक गिरफ्तार, खेत में बने कोठड़े में खले रहे थे, 27 हजार 20 रूपए कैश व ताश पत्ते बरामद
BOL PANIPAT, 08 जुलाई : थाना बापौली पुलिस ने एक खेत में बने कोठड़े से जुआ खेलते हुए 7 युवकों को गिरफ्तार किया। मौके पर आरोपियों के पास से जुआ खेलने में प्रयुक्त 91 ताश के पत्ते और दाव पर लगी 27 हजार 20 रूपए की नकदी बरामद की है। आरोपियों के खिलाफ थाना बापौली में हरियाणा सार्वजनिक जुआ रोकथाम अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई गई।
थाना बापौली प्रभारी सब इंस्पेक्टर पवन ने बताया कि पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस के कुशल नेतृत्व में जिला पुलिस द्वारा जुआ सट्टा खाईवाली समेत अवैध गतिविधियों में संलिप्त आरोपियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाए हुए है। अभियान के तहत मंगलवार दोपहर को थाना बापौली पुलिस की एक टीम गश्त के दौरान गांव में बापौली में सत्संग भवन के पास थी। तभी गुप्त सूचना मिली कि सत्संग भवन के सामने एक खेत में बने कोठड़े में कुछ युवक बैठकर जुआ खेल रहे है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश देकर जुआ खेले रहे 7 युवकों को काबू किया। पूछताछ में युवकों ने अपनी पहचान कर्ण निवासी सनौली खुर्द, रहीश, मुकिम, साजिद, सद्दाम निवासी बापौली, गुलफाम निवासी शिमला गुजरान तथा तारिफ निवासी मोई शामली यूपी के रूप में बताई। मौके पर आरोपियों के पास से जुआ खेलने में प्रयुक्त 91 ताश के पत्ते और दाव पर लगी 27 हजार 20 रूपए की नकदी बरामद हुई।

Comments