Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


ढाबे पर युवक की पीट पीटकर हत्या करने मामले में आठवां आरोपी गिरफ्तार.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at March 17, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 17 मार्च 2024, थाना समालखा पुलिस ने करहंस गांव के पास स्थित ढाबे पर युवक की पीट पीटकर हत्या करने मामले में आठवे आरोपी को समालखा पुराना बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान अमन उर्फ लीला निवासी पट्टीकल्याणा के रूप में हुई।

थाना समालखा प्रभारी इंस्पेक्टर फुल कुमार ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने मामले में पहले पकड़े जा चुके अपने 7 साथी आरोपियों के साथ मिलकर हत्या की उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी अमन को रविवार को माननीय न्यायालय में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

इंस्पेक्टर फुल कुमार ने बताया की थाना समालखा पुलिस ने गत दिनों उक्त वारदात का पर्दाफाश कर आरोपी दीपक उर्फ डीके व अंशु निवासी जुरासी खालसा, अश्वनी निवासी चुलकाना, पवन व राहुल निवासी पट्टीकल्याणा, मनीष व अजय निवासी करहंस को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपियों ने अपने साथी आरोपी अमन उर्फ लीला निवासी पट्टीकल्याणा के साथ मिलकर उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त दो लोहे की पाइप व तीन बाइक बरामद के सातों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर वहां से उन्हें न्यायिक हिरासत जेल भेजने के बाद वारदात में शामिल फरार आरोपी अमन उर्फ लीला की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

इंस्पेक्टर फुल कुमार ने बताया कि थाना समालखा में करहंस निवासी हरिचंद पुत्र सुरेश कुमार ने शिकायत देकर बताया था कि 15 फरवरी की देर शाम वह भतीजे नवीन व दोस्त अंकित के साथ नवीन की कार में सवार होकर गांव के नजदीक हांडी स्पाइसी ढाबा पर खाना खाने के लिए गए थे। ढाबा पर पहुचनें के बाद अंकित कार में ही बैठा रहा और उसने व नवीन ने नीचे उतर कर खाना पैक करने का आर्डर दिया। आर्डर देकर दोनों कार के पास खड़े होकर बातचित करने लगे। तभी दो अज्ञात युवक उनके पास आए और वहां से जाने के लिए कहा। उन्होंने खाना लेकर जाने की बात कही तो दोनों युवकों ने ढाबा में बैठे अपने साथियों को आवाज देकर बुला लिया। दोनों आरोपियों ने अपने 8/10 साथियों के साथ मिलकर जान से मारने की नियत से डंडे, सरिया व लोहे की पाइप से हमला कर दिया। झगड़ा देखकर अंकित भी गाड़ी से उतरा और भागने के लिए कहा। जान बचाने के लिए नवीन भागकर ढाबा के उपर चला गया। सभी आरोपियों ने मिलकर नवीन को अंदर घेर कर सिर में पाईप व सरियों से चोट मारी और जान से मारने की धमकी देते हुए हथियारों सहित बाइक से फरार हो गए।
बेहोशी की हालत में नवीन को समालखा सरकारी अस्पताल लेकर गए जहा डॉक्टरों ने नवीन की गंभीर हालत देखते हुए रोहतक पीजीआई के लिए रेफर कर दिया। शिकायत पर थाना समालखा में आईपीसी की धारा 148,149,323,506 के तहत अभियोग दर्ज कर पुलिस ने जांच व आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।
इलाज के दौरान रोहतक पीजीआई में 25 फरवरी को नवीन की मौत होने के बाद दर्ज मामले में आईपीसी की धारा 302 इजाद की गई थी। 

Comments