Thursday, June 18, 2026
Newspaper and Magzine


पुसिस ने बेसहारा गोवंश के गले में बांधी रिफ्लेक्टर ताकि रात के अंधेरे में दुर्घटना की शिकार ना हो.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at January 2, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 02 जनवरी 2025, पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह आईपीएस के मार्गदर्शन में जिला यातायात पुलिस ने वीरवार को शहर में घूम रहे बेसहारा गोवंश के गले में रिफलेक्टर लगाई ताकि रात के अंधेरे में दुर्घना का शिकार न हो।

बाबरपुर ट्रैफिक थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर राकेश ने बताया कि रोड पर रात के अंधेरे व धुंध में कई बार पशु या तो दुर्घटना के कारण बन जाते है या फिर हादसे का शिकार हो जाते है। इनकी सुरक्षा व हादसों पर अंकुश लगाने के लिए जिला पुलिस द्वारा पानीपत शहर में व समालखा कस्बा में घूम रही बेसहारा गोवंश के गले में रिफ्लेक्टर टेप लगाई गई है।
रिफ्लेक्टर टेप रात के समय लाइट पड़ने पर चमकते है। जिससे की उन्हें गोवंश दूर से दिखाई दे सके। रात के समय गोवंश को दुर्घटना से बचाने के लिए उनके गले में रिफलेक्टर टेप बांधे गए है। जिला पुलिस का यह अभियान आगे भी निंरतर जारी रहेंगा।

Comments