देसी पिस्तौल सहित आरोपी गिरफ्तार, बाइक चोरी की दो वारदातों का भी खुलासा
BOL PANIPAT , 15 अप्रैल : सीआईए वन पुलिस ने सेक्टर 13/17 में हेलीपेड के पास एक युवक को अवैध देसी पिस्तौल सहित गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान गांव नौल्था इंद्रा कॉलोनी निवासी गौरव के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी से बाइक चोरी की दो वारदातों का भी खुलासा हुआ।

सीआईए वन प्रभारी इंस्पेक्टर फूल कुमार ने बताया कि सीआईए वन की एक टीम मंगलवार शाम को गश्त के दौरान सेक्टर 13/17 में हेलीपेड के पास थी। तभी सामने से एक युवक पैदल आते हुए दिखाई दिया। पुलिस टीम को देखकर युवक एकदम से वापिस मुड़कर तेज कदमों से चलने लगा। शक होने पर पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए उसे मौके पर ही काबू कर लिया। पूछताछ में युवक ने अपनी पहचान गौरव पुत्र सुनील निवासी इंद्रा कॉलोनी नौल्था के रूप में बताई। तलाशी लेने पर उसकी पहनी हुई जींस पेंट की जेब से एक देसी पिस्तौल बरामद हुआ। पिस्तौल को खोलकर जांच करने पर अनलोड मिला।
प्रभारी इंस्पेक्टर फूल कुमार ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया उसको हथियार रखने का शौक है। इस शौक पूरा करने के लिए उसने एक युवक से उक्त अवैध देसी पिस्तौल 5 हजार रूपए में खरीदा था। बाद में वह अवैध देसी पिस्तौल को साथ लेकर चलने लगा। आरोपी गौरव के खिलाफ थाना सेक्टर 13/17 में आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर पुलिस ने बुधवार को आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया गया।
बाइक चोरी की दो वारदातों का खुलासा
पूछताछ में आरोपी से बाइक चोरी की दो वारदातों का भी खुलासा हुआ। आरोपी ने पूछताछ में 25 जून को एनएफएल नाका के पास शिव मंदिर के सामने से एक स्प्लेंडर बाइक चोरी करना स्वीकारा। बाइक चोरी की उक्त वारदात बारे थाना मॉडल टाउन में महराणा निवासी संदीप पुत्र सत्यवान की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।
आरोपी ने 5 जुलाई को पानीपत रोहतक बाईपास स्थित दिल्ली पैरलल नहर पुल के पास से एक पल्सर बाइक चोरी करना भी स्वीकारा। बाइक चोरी की उक्त वारदात बारे थाना इसराना में शौदापुर निवासी दीपक पुत्र नफे सिंह की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।

Comments