Friday, July 24, 2026
Newspaper and Magzine


महज 24 घंटे में दो गुमशुदा बच्चों को सकुशल तलाश कर परिजनों को सौंपा, चेहरे पर लौटी मुस्कान, परिजनों ने पानीपत पुलिस का जताया आभार

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at July 24, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 24 जुलाई : पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में थाना तहसील कैंप पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वधावाराम कॉलोनी से गुम हुए दो मासूम बच्चों को महज 24 घंटे के भीतर सकुशल तलाश कर उनके परिजनों के सौंपा। बच्चों के सकुशल मिलने पर परिजनों के चेहरे पर फिर से मुस्कान लौट आई। उन्होंने पानीपत पुलिस की तत्परता और संवेदनशील कार्यशैली की सराहना करते हुए पूरी टीम का आभार व्यक्त किया।

थाना तहसील कैंप प्रभारी इंस्पेक्टर बलजीत ने बताया थाना तहसील कैंप में 23 जुलाई को वधावा राम कॉलोनी निवासी राजकुमार पुत्र बालकिशन ने शिकायत देकर बताया था कि उसका 7 वर्षीय बेटा कन्यास तथा पड़ोसी का 10 वर्षीय बेटा दिव्यांस 22 जुलाई की रात करीब 8 बजे गली में खेल रहे थे। खेलते-खेलते दोनों बच्चे संदिग्ध परिस्थितियों में अचानक लापता हो गए। उन्होंने रिश्तेदारों, परिचितों एवं आसपास के क्षेत्र में काफी तलाश की, लेकिन दोनों बच्चों का कोई सुराग नहीं लगा। थाना तहसील कैंप में राज कुमार की शिकायत बीएनएस की धारा 140(3) के तहत अभियोग दर्ज कर पुलिस बच्चों की तलाश में जुट गई थी।

प्रभारी इंस्पेक्टर बलजीत ने बताया कि टीमें गठित कर संभावित स्थानों पर सर्च अभियान चलाया। पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ अन्य जिलों की पुलिस से भी लगातार समन्वय बनाए रखा। जांच के दौरान सामने आया दिव्यांस का पिता अंबाला रहता है, वह पिता से मिलने के लिए जाना चाहता था। पानीपत पुलिस के सतत प्रयासों व बेहतर समन्वय के चलते अंबाला जीआरपी के सहयोग से पुलिस टीम ने दोनों बच्चों को अंबाला से सकुशल बरामद कर लिया।

आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद दोनों बच्चों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। बच्चों के सकुशल मिलने पर परिवार की चिंता खुशी में बदल गई और परिजनों ने पानीपत पुलिस की त्वरित कार्रवाई, संवेदनशीलता एवं पेशेवर कार्यशैली की मुक्त कंठ से सराहना करते हुए पूरी पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया।

पानीपत पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि कोई बच्चा लापता हो जाए तो समय गंवाने के बजाय तुरंत पुलिस को सूचना दें, ताकि तत्काल कार्रवाई कर बच्चे को सुरक्षित तलाशा जा सके।

Comments


Leave a Reply