Saturday, July 25, 2026
Newspaper and Magzine


एसएमएएम योजना में किसानों को अंतिम मौका, 27 जुलाई तक पूरे करें दस्तावेज़, तभी मिलेगा कृषि यंत्रों का लाभ

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at July 25, 2026 Tags: , , , , ,

सरकार की कृषि यंत्रीकरण मुहिम को दें गति, समय सीमा से पहले दस्तावेज़ जमा करना अनिवार्य

अब नहीं मिलेगा दूसरा अवसर, पात्र किसान तय समय में करें आवेदन प्रक्रिया पूरी : उपायुक्त

आधुनिक खेती की ओर बड़ा कदम, एसएमएएम योजना से किसानों को मिलेंगे उन्नत कृषि यंत्रों पर अनुदान

BOL PANIPAT , 25 जुलाई। कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीक को बढ़ावा देने और किसानों की खेती को अधिक लाभकारी बनाने के उद्देश्य से संचालित एसएमएएम योजना 2026-27 के तहत कृषि विभाग ने पात्र किसानों को दस्तावेज़ जमा करने का अंतिम अवसर दिया है। जिन किसानों ने रोटावेटर, कंप्यूटर गोड़ी सहित 25 प्रकार के कृषि यंत्रों पर अनुदान प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन आवेदन तो किया, लेकिन आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड नहीं कर पाए या उनका आवेदन अधूरा रह गया, वे अब 27 जुलाई सायं 3 बजे तक अपने दस्तावेज़ कृषि विभाग कार्यालय, अनाज मंडी, पानीपत में जमा कर सकते हैं।
उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने कहा, “प्रदेश सरकार किसानों को आधुनिक कृषि यंत्रों से जोड़कर खेती को अधिक वैज्ञानिक, कम लागत वाली और अधिक लाभकारी बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। एसएमएएम योजना किसानों के लिए सुनहरा अवसर है। कोई भी पात्र किसान केवल दस्तावेज़ों की कमी के कारण इस महत्वपूर्ण योजना के लाभ से वंचित न रहे। सभी किसान निर्धारित समय सीमा का गंभीरता से पालन करें, क्योंकि समय समाप्त होने के बाद किसी भी प्रकार का दावा या आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। समय पर दस्तावेज़ जमा करना ही योजना का लाभ सुनिश्चित करने की सबसे बड़ी कुंजी है।”
उप निदेशक कृषि डॉ. बलवंत सहारण ने बताया कि सभी संबंधित किसान अपने आवश्यक दस्तावेज़ निर्धारित समय के भीतर कृषि विभाग कार्यालय में जमा कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि 27 जुलाई को सायं 3 बजे के बाद किसी भी किसान के दस्तावेज़ स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि आवश्यक दस्तावेज़ों में ट्रैक्टर की आरसी, लघु एवं सीमांत किसानों के लिए पटवारी रिपोर्ट, फैमिली आईडी, स्वयं घोषणा पत्र, पैन कार्ड, आधार कार्ड, बैंक खाते की प्रति तथा “मेरी फसल मेरा ब्यौरा” (खरीफ-2025 एवं रबी-2024) का विवरण अनिवार्य रूप से शामिल होना चाहिए।
इसको लेकर विभाग ने सभी पात्र किसानों से अपील की है कि वे अंतिम समय का इंतजार न करें और समय रहते अपने दस्तावेज़ जमा कराकर योजना का लाभ सुनिश्चित करें, ताकि आधुनिक कृषि यंत्रों के माध्यम से खेती को अधिक उत्पादक, लाभकारी और आत्मनिर्भर बनाया जा सके।

Comments


Leave a Reply