Saturday, April 18, 2026
Newspaper and Magzine


5 हजार पौधे लगाकर की जाएगी ग्रीन पानीपत मिशन की शुरुआत

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at July 27, 2025 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : 27 जुलाई–ग्रीन पानीपत मिशन के तत्वावधान में प्रशासन ,पार्षद और एन जी ओ के प्रतिनिधियों की संयुक्त बैठक आज पाइट संस्कृति स्कूल सेक्टर 25 पानीपत में हुई जिसकी अध्यक्षता कोमल सैनी मेयर पानीपत और निगम के कार्यकारी अभियंता गोपाल कलावत ने की।
इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक एडवोकेट संदीप जिंदल और पाईट संस्थान के डायरेक्टर हरिओम तायल ने बताया कि 29 जुलाई को सुबह 11.30 पर कार्यक्रम का शुभारंभ सेक्टर 18 अंसल गेट नंबर 3 पर 5 हजार पौधे लगाकर किया जाएगा जिसके बाद अलग अलग वार्डो में हर सप्ताह लगाए जाएंगे कार्यक्रम में मुख्य रूप से पवन जिंदल संघचालक उत्तर क्षेत्र,शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ,प्रमोद विज विधायक पानीपत शहरी,डीसी डॉ वीरेंद्र कुमार दहिया,एसपी भूपेंद्र सिंह,निगम आयुक्त पंकज यादव, अर्चना गुप्ता प्रदेश महामंत्री भाजपा,पूर्व सांसद संजय भाटिया,दुष्यन्त भट्ट भाजपा ज़िलाध्यक्ष,गजेंद्र सलूजा सासद प्रतिनिधि मुख्य रूप से उपस्थिरत रहेंगे। इस अवसर पर भिन्न भिन्न प्रतिनिधियों को व्यवस्था में ज़िमेदारी बांटी गई।
इस मौके पर मेयर कोमल सैनी और पार्षद नवल जिंदल, रॉकी गहलोत , बिट्टू प्रजापति अमित नारंग , प्रीतम गुर्जर , राजपाल , अजय शर्मा,वेद बांगा सहित डॉक्टर हेमा रमन,सुमित मित्तल,नितिन अरोड़ा,पवन अरोड़ा,बृजमोहन शर्मा,जगदीश धमीजा,मुकेश बोस,नरेश वर्मा, राहुल सिंगला,विवेक कत्याल,निरंजन सिंगलासभी प्रमुख संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Comments