अवैध पिस्तौल व दो जिंदा रौंद के साथ आरोपी गिरफ्तार
BOL PANIPAT , 29 जुलाई : एंटी व्हीकल थेप्ट पुलिस ने बरसत रोड पर गदा नाला पुलिया के पास नाकाबंदी कर एक युवक को अवैध पिस्तौल व दो जिंदा रौंद के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान काबड़ी रोड अर्जुन नगर निवासी अजय उर्फ कोकी के रूप में हुई है।

एंटी व्हीकल थेप्ट इंचार्ज सब इंस्पेक्टर राकेश ने बताया कि उनकी टीम मंगवार शाम को गश्त के बरसत रोड पर गंदा नाला पुलिया के पास थी। तभी टीम को गुप्त सूचना मिली की अर्जुन नगर निवासी एक युवक अवैध हथियार लेकर शहर की तरफ से गंदा नाला पुलिया की तरफ आएगा। पुलिस टीम ने सूचना को पुख्ता मानते हुए तुरंत गंदा नाला पुलिया पर नाकाबंदी शुरू कर दी। करीब 10-15 मिनट बाद एक युवक शहर की और से पैदल आते हुए दिखाई दिया। युवक पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए मौके पर ही युवक को काबू किया। पूछताछ में उसने अपनी पहचान अजय उर्फ कोकी पुत्र सुभाष निवासी अर्जुन नगर के रूप में बताई। तलाशी लेने पर उसकी पहनी हुई पेंट की जेब से एक पिस्तौल बरामद हुआ। पिस्तौल की मैग्जीन निकाल कर जांच की तो दो जिंदा रौंद मिले। पुलिस ने आरोपी से पिस्तौल का लाइसेंस व अन्य दस्तावेज दिखाने के लिए कहा, लेकिन वह कोई भी दस्तावेज पेश नहीं कर सका।
इंचार्ज सब इंस्पेक्टर राकेश ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कुछ दिन पहले उसका दो युवकों के साथ झगड़ा हो गया था। वह युवकों को डराना चाहता था। करीब 10-12 दिन पहले वह पंजाब के अमृतसर घूमने गया था। वहां उसकी एक अज्ञात युवक से मुलाकात हुई, जिससे उसने उक्त पिस्तौल व दो जिंदा रौंद 40 हजार रुपए में खरीदे और अपने घर ले आया। इसके बाद वह अवैध पिस्तौल को साथ लेकर चलने लगा। पुलिस ने थाना सेक्टर 13/17 में आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर बुधवार को आरोपी अजय को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से गहनता से पूछताछ करने के साथ ही असला सप्लायर के ठीकानों का पता लगा काबू करने का प्रयास करेगी।

Comments