Thursday, July 30, 2026
Newspaper and Magzine


स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को पूरा करना सुनिश्चित करे अधिकारी: डीसी

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at July 30, 2026 Tags: , , , , , ,

जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह का शिवाजी स्टेडियम में होगा आयोजन।

स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर उपायुक्त ने दिए दिशा निर्देश।

13 अगस्त को होगी फुल ड्रेस फाइनल रिहर्सल।

BOL PANIPAT , 30 जुलाई। उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने वीरवार को जिला सचिवालय के मीटिंग हाल में स्वतंत्रता दिवस समारोह तैयारियां पूरी करने के लिए अधिकारियों की बैठक लेते हुए निर्देश दिए कि स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों के लिए जिस भी विभाग को जो दायित्व दिया जाए उसे निर्धारित समय पर पूरा करना सुनिश्चित करें।

        उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस समारोह शिवाजी स्टेडियम में मनाया जाएगा। उन्होंने क्रमवार विभिन्न विभागों के अधिकारियों को स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए जिम्मेवारियां सौंपी। उन्होंने कहा कि रिहर्सल और परेड के दौरान एंबुलेंस की व्यवस्था स्वास्थ्य विभाग द्वारा और साफ-सफाई की व्यवस्था नगर निगम द्वारा की जाएगी। वे इस बारे में पूरा ध्यान रखना सुनिश्चित करें। उन्होंने जिला खेल अधिकारी को विशेष तौर पर निर्देश दिए कि स्टेडियम में सफाई व्यवस्था में कोई कौताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और स्टेडियम की दिवारों को भी पेंट किया जाए।

           उन्होंने कहा कि जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह को हर्ष और उल्लास के साथ मनाने के लिए सभी तैयारियां निर्धारित समय पर पूरी निष्ठा के साथ पूरी करें। स्वतंत्रता दिवस की फाइनल फुल ड्रैस रिहर्सल 13 अगस्त को आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी विभागों के अधिकारी आपस में तालमेल बनाकर राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस समारोह को धूमधाम से मनाने के लिए पूरी तैयारियां सुनिश्चित करें।

         बैठक में स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए पार्किंग, परेड की सलामी, मार्च पास्ट के लिए पुलिस विभाग और इसके लिए रिहर्सल तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए जिला शिक्षा विभाग को जिम्मेवारी सौंपी गई। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त अंकित चौकसे, निगम के अतिरिक्त आयुक्त विवेक चौधरी, जिला परिषद सीईओ किरण सिंह, एचएसवीपी के ईओ प्रतिक हुड्डा, एसडीएम पानीपत मनदीप कुमार, समालखा एसडीएम अमित कुमार, इसराना एसडीएम नवदीप सिंह, नगराधीश टीनू पोसवाल सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

Comments


Leave a Reply