बिल्डिंग जो जर्जर हालत में है और रहने लायक नहीं हैं, उन्हें चिन्हित कर ध्वस्त करवाया जाएगा : डीसी
BOL PANIPAT : 8 सितंबर। दिल्ली की एक बिल्डिंग में हुए दर्दनाक हादसे को लेकर जिला प्रशासन ने भी पानीपत में ऐसी बिल्डिंगों को सख्ती के साथ चिन्हित करने के निर्देश जारी कर दिए हैं।
डीसी डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने मंगलवार को जानकारी देते हुए बताया कि इसके लिए संबंधित विभागों को दिशा निर्देश जारी किए गए हैं कि ऐसी सभी बिल्डिंग को चिन्हित कर उसकी सूची जिला प्रशासन को उपलब्ध करवाई जाए। उन्होंने बताया कि ऐसी सभी बिल्डिंग जो कि जर्जर हालत में है और रहने लायक नहीं हैं, उन्हें चिन्हित कर ध्वस्त करवाया जाएगा।

Comments