भाई की चाकू से हत्या करने वाला आरोपी छोटा भाई गिरफ्तार
BOL PANIPAT , 06 अगस्त : थाना मॉडल टाउन पुलिस ने गांव बिंझौल में बड़े भाई रविंद्र की चाकू से वार कर हत्या करने के मामले में आरोपी छोटे भाई प्रवीन को बुधवार देर शाम को गोहाना रोड फ्लाईओवर के नीचे से गिरफ्तार किया।
थाना माडल टाउन प्रभारी सब इंस्पेक्टर जगमिंद्र ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने अपने पिता रणबीर सिंह के साथ मिलकर बड़े भाई रविंद्र की चाकू से हत्या करना स्वीकारा। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया भाई रविंद्र के साथ उसका पहले से मनुटाव चल रहा था। 17 जुलाई को भाई रविंद्र और पिता रणबीर झगड़ रहे थे। तब उसने रंजिशन पिता रणबीर के साथ मिलकर भाई रविंद्र के पेट पर चाकू से वार किया। पुलिस ने वीरवार को आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे 1 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद करने और फरार आरोपी रणबीर के ठिकानों का पता लगा काबू करने का प्रयास करेगी।
यह है मामला
थाना माडल टाउन की आठ मरला चौकी में गांव बिंझौल निवासी अन्नु पत्नी रविंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 17 जुलाई को उसका ससुर रणबीर सिंह उसके देवर दिवावर व उसकी पत्नी पूनम के साथ झगड़ा कर रहा था। झगड़े की आवाज सुनकर वह और उसका पति रविंद्र समझाने के लिए गए। ससुर रणबीर गली में आकर उनके साथ भी झगड़ने लगा। ससुर रणबीर सिंह व देवर प्रवीन ने रविंद्र के साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट के दौरान ससुर रणबीर सिंह ने रविंद्र को पकड़ लिया और प्रवीन ने चाकू निकाल कर पेट पर वार कर दिया। बीच बचाव के लिए आए राजसिंह पुत्र प्रेमसिंह पर भी हमला कर आरोपी ने उसकी कमर में चाकू घोप दिया। चाकू लगते की पति रविंद्र बेहोश होकर जमीन पर गिर गया था। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल रविंद्र व राजसिंह को इलाज के लिए सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। जहा डाॅक्टर ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए इजाल के लिए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। इसके बाद रविंद्र व राजसिंह को इलाज के लिए रविंद्रा हस्पताल में दाखिल कराया। थाना माडल टाउन में अन्नु की शिकायत पर अभियोग दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी थी। बाद में इलाज के दौरान रविंद्र की मौत हो गई थी। मामले में हत्या की धारा इजाद की गई थी।

Comments