Monday, August 10, 2026
Newspaper and Magzine


ऊर्जा मंत्री अनिल विज से बैठक के बाद संयुक्त एक्शन कमेटी ने 11 से 13 अगस्त तक होने वाली राज्यव्यापी हड़ताल वापस लेने का अधिकारिक ऐलान किया

By LALIT SHARMA , in Politics SOCIAL , at August 10, 2026 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : ऊर्जा मंत्री अनिल विज और बिजली कर्मचारी एवं इंजीनियर्स संयुक्त संघर्ष मोर्चा के पदाधिकारियों के बीच सोमवार को चंडीगढ़ में करीब 5 घंटे लंबी बैठक हुई। इस बातचीत में सरकार और कर्मचारियों के बीच मुख्य मांगों पर सहमति बन गई, जिसके बाद संयुक्त एक्शन कमेटी ने 11 से 13 अगस्त तक होने वाली राज्यव्यापी हड़ताल वापस लेने का अधिकारिक ऐलान किया।बैठक के मुख्य फैसले एग्रीकल्चर डिस्कॉम: सरकार ने भरोसा दिया है कि कर्मचारियों को विश्वास में लिए बिना कृषि उपभोक्ताओं के लिए नया ‘एग्री डिस्कॉम’ लागू नहीं किया जाएगा। 15 अगस्त से इसे शुरू करने का फैसला फिलहाल रोक दिया गया है।निजीकरण का विरोध: बिजली मंत्री अनिल विज ने भी बिजली क्षेत्र के निजीकरण और निजी कंपनियों को समानांतर लाइसेंस देने के विरोध पर कर्मचारी मोर्चा की बातों से सहमति जताई।स्मार्ट मीटर: स्मार्ट मीटर लगवाने का निर्णय पूरी तरह से उपभोक्ताओं की मर्जी पर निर्भर करेगा, इसे अनिवार्य रूप से थोपा नहीं जाएगा।हड़ताल स्थगित होने के कारण अब पूरे प्रदेश में बिजली आपूर्ति और तकनीकी शिकायत निवारण सेवाएं सामान्य रूप से काम करती रहेंगी।

Comments


Leave a Reply