आई.बी. कॉलेज में स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित
BOL PANIPAT । संगीत विभाग (गायन एवं वादन) विभाग द्वारा IIC के तत्वावधान तथा उच्चतर शिक्षा विभाग हरियाणा द्वारा निर्देशित हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन देशभक्ति, उत्साह एवं राष्ट्रीय गौरव की भावना के साथ किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ जिसमे महाविद्यालय प्रबंध समिति के महासचिव एल. एन. मिगलानी , उपप्रधान आई. बी. एल. एजुकेशनल सोसाइटी परम वीर ढींगरा , प्रबंधक आई. बी. एल. पब्लिक स्कूल युधिष्ठर मिगलानी , सदस्य राजेश नागपाल, प्राचार्य डॉ. सतवीर सिंह, उपप्राचार्या डॉ. शशि प्रभा, IIC कन्वेनर डॉ. किरण मदान उपस्थित रहे |
इस अवसर पर SBI Life पानीपत से पुनीत नंदा, डीविसिनल मैनेजर , SBI लाइफ पानीपत , अखिल नंदवानी , बिज़नस मैनेजर, SBI लाइफ पानीपत, मनोज मिगलानी, लाइफ मित्र, विकास अग्रवाल, लाइफ मित्र, पुष्पेंदर कुमार लाइफ मित्र उपस्थित रहे | इसके पश्चात उपस्थित सभी सदस्यों द्वारा राष्ट्रगीत वन्दे मातरम् का सामूहिक गायन किया गया | राष्ट्रगीत के सामूहिक गायन से पूरा महाविद्यालय परिसर देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत हो गया।
राष्ट्रगीत के पश्चात महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सतवीर सिंह ने अपने संबोधन में स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग एवं बलिदान से प्रेरणा लेने तथा राष्ट्र की प्रगति में अपनी सकारात्मक भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों से देश की एकता, अखंडता एवं गौरव को बनाए रखने के साथ-साथ अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान SBI Life द्वारा आई.बी. कॉलेज के चयनित सदस्यों को सम्मानित किया गया। जिसमे प्राचार्य महोदय डॉ. सतवीर सिंह, उपप्राचार्या एवं हिंदी विभागाध्यक्षा, डॉ. शशि प्रभा, एसोसिएट प्राध्यापक डॉ. किरण मदान (राजनीति विज्ञान), डॉ. सुनित शर्मा (वाणिज्य विभाग) , डॉ नीलम (अंग्रेजी विभाग) , डॉ. पूनम मदान (मार्केटिंग विभाग) , डॉ. निधान सिंह (बॉटनी विभाग) डॉ. अर्पणा गर्ग (गणित विभाग) डॉ. गुरनाम (हिंदी विभाग), प्रो. सोनिया (फिजिक्स विभाग) सम्मिलित है | इस अवसर पर सम्मानित सदस्यों के योगदान एवं उपलब्धियों की सराहना की गई तथा उन्हें भविष्य में भी उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया। समारोह में संगीत विभाग की विशेष प्रस्तुति आकर्षण का मुख्य केंद्र रही। संगीत विभागाध्यक्षा डॉ. मोनिका वर्मा के सानिध्य एवं मार्गदर्शन में देशभक्ति गीतों का एक सुंदर मिश्रण प्रस्तुत किया गया। इस प्रस्तुति में संगीत विभाग के विद्यार्थियों के साथ-साथ संगीत विभाग में कार्यरत अमन कुमार , विशाल यादव, देव शर्मा एवं पारितोष ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
देशभक्ति से ओत-प्रोत गीतों की इस शानदार प्रस्तुति ने उपस्थित सभी लोगों में राष्ट्रप्रेम एवं देशभक्ति की भावना का संचार किया। संगीत विभाग के विद्यार्थियों एवं कलाकारों ने अपनी प्रतिभा के माध्यम से स्वतंत्रता दिवस के उत्सव को और अधिक भावपूर्ण एवं यादगार बना दिया। प्रस्तुति के दौरान पूरा महाविद्यालय परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
‘हर घर तिरंगा’ अभियान का उद्देश्य नागरिकों के मन में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान, गौरव और देश के प्रति जुड़ाव की भावना को मजबूत करना है। इस अभियान के माध्यम से लोगों को अपने घरों एवं संस्थानों पर तिरंगा फहराने तथा राष्ट्र के प्रति अपने सम्मान को व्यक्त करने के लिए प्रेरित किया जाता है।
इस कार्यक्रम में डॉ. विक्रम कुमार, प्रो. अजयपाल सिंह, प्रो. कनक शर्मा, डॉ. निधि, डॉ. शर्मीला यादव , डॉ. स्वाति पुनिया, प्रो. खुशबू, डॉ. नेहा पुनिया, डॉ. अंजलि एवं अश्वनी गुप्ता आदि उपस्थित रहे |

Comments