Sunday, August 2, 2026
Newspaper and Magzine


ग्रीष्मकालीन शिविर के समापन पर दिया दाना-पानी का संदेश

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at May 30, 2024 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : स्थानीय जी. डी गोयनका पब्लिक स्कूल में दस दिवसीय ग्रीष्मकालीन शिविर का बड़ी धूमधाम से समापन समारोह आयोजित किया गया । प्रधानाचार्या ऋतु सिंह ने वाइस चेयरमैन युवराज जैन को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका हार्दिक अभिनंदन किया ।

तत्पश्चात बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए । बच्चों ने डिस्को डांस करके सब को मंत्रमुग्ध कर दिया । शिविर के दौरान हुई गतिविधियों जैसे आर्ट एंड क्राफ्ट, संगीत, नृत्य, क्रिकेट, स्विमिंग में जो बच्चों ने सिखा उसका शानदार प्रदर्शन किया । प्रधानाचार्या ने बधाई के साथ-साथ ग्रीष्मावकाश हेतु भी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ सर्वांगीण विकास के लिए यह गतिविधियां खेलकूद्ध भी जीवन में जरूरी है ।

स्विमिंग में कक्षा छठी से बारहवीं में लक्ष्य ने प्रथम, भव्य ने द्वितीय पार्थ ने तृतीय, कक्षा तीसरी से पांचवी में कृत ने प्रथम, शिवांश ने द्वितीय, संचित ने तृतीय स्थान हासिल किया । क्रिकेट की विजयी टीम को गोल्ड मेडल से नवाजा गया,आर्ट एंड क्राफ्ट में निशिता प्रथम, साक्षी द्वितीय,स्नेहा, आशु तृतीय स्थान पर रहे ।

इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन अतुल जैन ने बच्चों के सर्वांगीण विकास की बात कही । एडवोकेट मुस्कान जैन, संचालक बलराम शर्मा शिक्षक गण व छात्र मौजूद रहे ।

Comments