देशभक्ति के गीत व नृत्य से दी शहीदों को श्रद्धांजलि
BOL PANIPAT : जी.डी गोयंका पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस को बड़े हर्सोल्लास से मनाया गया । विद्यालय के चेयरमैन अतुल जैन, डायरेक्टर मधु अग्रवाल, प्रधानाचार्य डॉ. आदित्य कुमार को तिलक व बैज लगाकर उनका स्वागत कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया । प्री-नर्सरी से लेकर कक्षा दसवीं तक के बच्चों ने नृत्य, गीत, कविता आदि के माध्यम से सबका मन मोहा । प्री-नर्सरी ने कविता, के.जी कक्षा ने जो वापस ना लोटें, पहली कक्षा ने मेरा जूता है जापानी, दूसरी कक्षा ने माँ तुझे सलाम गीत पर नृत्य कर सबका मन मोहा । बच्चों में बड़ा जोश देखने को मिला ।

चेयरमैन अतुल जैन, डायरेक्टर मधु अग्रवाल ने बच्चों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी और इस प्राप्त आजादी को बनाए रखने के लिए कहा । प्रधानाचार्य डॉ. आदित्य कुमार ने सभी को बधाई दी और बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि जैसे स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों के परिणाम स्वरुप ही आप हम स्वतंत्र भारत में सांस ले रहे हैं अतः हमारा भी कर्तव्य बनता है कि हम अपनी आजादी को बनाए रखने में हर संभव योगदान दें । यह उत्सव मनाने का उद्देश्य यही है कि हमारी भावी पीढ़ी उन शहीदों के बारे में जान सके जिन्होंने देश के लिए अपने प्राणों की बाजी लगा दी ।
इस अवसर पर वाईस चेयरमैन युवराज जैन, सी.ए कमल किशोर, एडवाइजर मुस्कान जैन, मैनेजर बलराम शर्मा, शिक्षक वर्ग व विद्यार्थीगण मौजूद रहे ।

Comments