Monday, April 20, 2026
Newspaper and Magzine


डॉ. किरण मदान को पुष्पगुच्छ देकर  उपप्राचार्य के पद पर आसीन किया.

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at January 17, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : आई. बी. स्नातकोत्तर महाविद्यालय, पानीपत में प्राचार्या डॉ. शशि प्रभा मलिक ने तथा  एडवाइजरी कमेटी के सदस्यों ने  प्रेम सहित पुष्पगुच्छ देकर डॉ. किरण मदान को  उपप्राचार्या के पद पर आसीन किया | इस अवसर पर प्रबंधन समिति के सदस्यों लक्ष्मी नारायण मिगलानी,  रवि गोसाईं,  परम वीर धींगरा,  रमेश नागपाल ने डॉ. किरण मदान को शुभ आशीष दी | उपप्राचार्या डॉ. किरण मदान ने आश्वस्त किया कि वह पद और गरिमा का पूरी ईमानदारी से निर्वहन करते हुए महाविद्यालय की उन्नति के लिए सदैव प्रयत्नशील रहेंगी | इस अवसर पर डॉ. सुनित शर्मा, डॉ. नीलम, डॉ. पूनम मदान, डॉ. निधान सिंह, डॉ. अर्पणा गर्ग,  पवन कुमार, डॉ. विक्रम कुमार एवं डॉ. प्रवीण कुमार ने भी उपप्राचार्या का स्वागत किया | इस अवसर पर प्रो. अजयपाल सिंह, डॉ. सुनीता ढांडा, डॉ. राजेश, प्रो. खुशबू व राजनितिक विज्ञान के सभी सदस्य मौजूद रहे |

Comments