Tuesday, August 25, 2026
Newspaper and Magzine


नशे के नेटवर्क पर पानीपत पुलिस का प्रहार. 5 किलो 894 ग्राम गांजा सहित दो महिला तस्कर गिरफ्तार सप्लायर की तलाश जारी.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at August 25, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT, 25 अगस्त : पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस के कुशल नेतृत्व एवं दिशा-निर्देशन में पानीपत पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। सीआईए थ्री पुलिस ने सनौली रोड पर नाम चर्चा घर के पास दो महिला नशा तस्करों को 5 किलो 894 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी महिलाओं की पहचान रूकसाना निवासी बुढाना मुजफ्फरनगर यूपी व रानी निवासी अमन विहार कॉलोनी मंगोलपुरी दिल्ली के रूप में हुई है।

सीआईए थ्री प्रभारी सब इंस्पेक्टर सुभाष ने बताया कि उनकी टीम सोमवार को गश्त के दौरान छाजपुर गांव के अड्डे पर थी। टीम को तभी गुप्त सूचना मिली की यूपी व दिल्ली निवासी दो महिलाएं मिलकर नशा बेचने का अवैध काम करती है। दोनों महिलाएं एक प्लास्टिक कट्टे में मादक पदार्थ लेकर सनौली रोड पर नाम चर्चा घर के पास खड़ी है। पुलिस टीम ने महिला सिपाही अंकित को साथ लेकर मौके पर दबिश दी और नाम चर्चा घर के पास खड़ी दोनों महिलाओं को एक प्लास्टिक कट्टे समेत काबू किया। पूछताछ में दोनों ने अपनी पहचान रूकसाना पत्नी इसरार निवासी बुढाना मुजफ्फरनगर यूपी व दूसरी ने अपनी पहचान रानी पत्नी प्रवीन निवासी अमन विहार कॉलानी मंगोलपुरी दिल्ली के रूप में बताई। पुलिस टीम ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट ईटीओ योगिंद्र मान की मोजूदगी में नियमानुसार महिलाओं के प्लास्टिक कट्टे की तलाशी ली तो काफी मात्रा में गांजा बरामद हुआ। बरामद गांजा का वजन करने पर 5 किलो 894 ग्राम पाया गया।

प्रभारी सब इंस्पेक्टर सुभाष ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी महिलाओं ने पुलिस को बताया वे दोनों शॉर्टकट तरीके से पैसे कमाने के लिए करीब सात-आठ दिन पहले बिहार के पटना से 7 किलो गांजा कम कीमत पर खरीदकर लाई थी। जिसमें से कुछ गांजा उन्होंने दिल्ली में राह चलते अज्ञात नशा करने वालों को बेच दिया था। आरोपी महिलाएं बचा हुआ गांजा लेकर सोमवार को पानीपत आसपास के क्षेत्र में बेचने के लिए आई थीं।
थाना सनौली में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर पुलिस ने मंगलवार को दोनों आरोपी महिलाओं को माननीय न्यायायल में पेश किया जहा से उन्हें 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान पुलिस दोनों आरोपी महिलाओं से गहनता से पूछताछ करने के साथ ही नशा सप्लायर के ठिकानों का पता लगा काबू करने का प्रयास करेगी।

Comments


Leave a Reply