विदेश भेजने के नाम पर ठगी व मानव तस्करी मामले में नामजद गिरोह का एक आरोपी गिरफ्तार.
BOL PANIPAT : 03 नवम्बर 2023, थाना सदर पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर ठगी व मानव तस्करी मामले में नामजद गिरोह एक आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान फुल सिंह उर्फ प्रेम कुमार निवासी डेरा मुनक करनाल के रूप में हुई।
थाना सदर प्रभारी इंस्पेक्टर जगजीत सिंह ने बताया कि डेरा सिंगपुरा सिठाना निवासी बीरचंद पुत्र मालकचंद ने थाना सदर में शिकायत देकर बताया था कि उसके पास तीन बच्चे है। सबसे छोटा बेटा 25 वर्षीय राजकुमार विदेश जाना चाहता था। इस बारे गांव मूनक निवासी पवन पुत्र इंद्रराम व लेखराज पुत्र केवल राम से उसकी बात हुई। दोनों ने कहा वह राजकुमार को 15/20 दिन में इटली भेज देंगे। दोनों घर आकर बेटे राजकुमार का पासपोर्ट व 14 लाख रूपए कैश ले गए। अगले दिन दोनों ने उसको बताया कि कैथल निवासी प्रेम कुमार से उनकी बात हो गई है, वह राजकुमार को सही तरीके से इटली भेजेगा चिंता ना करें। तीनों के कहने पर 24 मार्च को राजकुमार सामान पैक कर व जरूरी दस्तावेज लेकर अमृतसर एयरपोर्ट पर पहुंच गया। वहा जाने पर तीनों ने आश्वासन देते हुए कहा कि फ्लाईट पहले दुबई जाएगी वहा से सीधा इटली भेज देंगे। तीनों ने 28 मार्च को बेटे राजकुमार को दुबई भेज दिया। वहा जाने पर एजेंट ने बेटे को दूसरे रास्ते से ले जाने के लिए बताया। उन्होंने इसके लिए मना कर दिया। वह अपने बेटे को डोंकी के रास्ते विदेश नही भेजना चाहता था। 9 जून के बाद से उसकी बेटे से कोई बात नही हो पा रही। बेटे राजकुमार को कोई पता नही चल रहा है। उसने तीनों एजेंटो से बात की तो कहने लगे आपका बेटा ठीक है। काफी समय बीत जाने के बाद तीनों डराने धमकाने लगे। उसको पता चला है कि उक्त गिरोह मानव तस्करी का काम भी करता है। मेरा बेटा भी इनकी चपेट में आ गया है। शिकायत पर नामजद आरोपियों के खिलाफ थाना सदर में धोखाधड़ी व इमीग्रेशन एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी थी। दर्ज मामले मे जांच के बाद आईपीसी की धारा 370 इजाद की गई।
इंस्पेक्टर जगजीत सिंह ने बताया कि थाना सदर पुलिस ने मामले की जांच करते हुए गिरोह के नामजद आरोपियों में से आरोपी फुल सिंह उर्फ पवन कुमार निवासी डेरा मुनक करनाल को वीरवार देर शाम डेरे से गिरफ्तार किया। प्रारंम्भिक पूछताछ में आरोपी ने नामजद अपने दोनों साथी आरोपियों के साथ मिलकर उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। पूछताछ में आरोपी फुल सिंह ने बताया उसके हिस्से में 50 हजार रूपए आए थे। गहनता से पूछताछ करने व नामजद फरार आरोपियों के ठीकानों का पता लगा काबू करने के लिए पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी फुल सिंह उर्फ पवन को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे 3 दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया।

Comments