Wednesday, September 9, 2026
Newspaper and Magzine


रिफाइनरी से केटलिस्ट चोरी की वारदात में शामिल दूसरा आरोपी गिरफ्तार

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at September 9, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 09 सितंबर: सीआईए टू पुलिस टीम ने रिफाइनरी से केटलिस्ट चोरी की वारदात में शामिल दूसरे आरोपी को मंगलवार शाम को बाबरपुर मंडी से गिरफतार किया। आरोपी की पहचान शेरा गांव निवासी जबिंद्र के रूप में हुई है।

सीआईए टू प्रभारी सब इंस्पेक्टर अनिल पवार ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने मामले में पहले गिरफ्तार हो चुके अपने साथी आरोपी रामशरण निवासी बाल रंगडान करनाल के साथ मिलकर रिफाइनरी से केटलिस्ट चोरी करने की वारदात को अंजाम देना स्वीकारा। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया रिफाइनरी स्थित केटलिस्ट गोदाम में वह सुपरवाईजर का काम करता है और रामशरण मशीनों की सफाई का काम करता था। दोनों मिलकर ड्रमों से कैटलिस्ट चोरी कर फरार अपने तीसरे साथी को बेच देते थे। वह काफी समय से गोदाम में ड्रमों से केटलिस्ट चोरी कर रहे थे। आरोपी ने प्रारंभिक पूछताछ में बताया केटलिस्ट बेचकर उसके हिस्से में 4 लाख रूपए आए थे।

प्रभारी सब इंस्पेक्टर अनिल पवार ने बताया कि पुलिस ने आरोपी जबिंद्र को बुधवार को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा उसे 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान आरोपी से गहनता से पूछताछ करने के साथ ही केटलिस्ट बेचकर हासिल की नगदी बरामद करने का प्रयास करेगी।
मामले में पहले गिरफतार हो चुके आरोपी रामशरण के कब्जे बचे 48 हजार रूपए बरामद कर आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत जेल भेजा जा चुका है।

प्रभारी सब इंस्पेक्टर अनिल पवार ने बताया कि थाना सदर में रिफाइनरी (समता) के मैनेजर पंकज कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 14 जुलाई को उन्हें रिफाइनरी के सुरक्षा अधिकारियों के माध्यम से पता चला कि डीसीयू के नजदीक वायटावर के अंदर से कैटलिस्ट चोरी हुआ था। केटलिस्ट का वह बोरा सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ के जवानों ने रिफाइनरी के अंदर से ही बरामद किया था। इसके पश्चात टीएस व मैटेरियल विभाग ने संयुक्त रूप से कैटलिस्ट की जांच की। जांच के दौरान कुछ ड्रमों की सील टूटी हुई मिलीं और वजन चेक करने पर कम पाया गया।
पूरी जांच के बाद करीब 2100 किलोग्राम कैटलिस्ट कम पाया गया। उन्हें संदेह है कि गोदाम में सामान की हैंडलिंग करने वाले ठेका मजदूरों अथवा रिफाइनरी के अंदर-बाहर आने वाली सप्लायर की गाड़ियों के चालक, परिचालक व अन्य व्यक्तियों की मिलीभगत से कैटलिस्ट चोरी किया गया है। थाना सदर में पंकज कुमार की शिकायत पर चोरी सहित संबंधित धाराओं में अभियोग दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी थी।

Comments


Leave a Reply