मोबाइल चोरी की वारदात में शामिल फरार दूसरा आरोपी यमुनानगर से गिरफ्तार.
BOL PANIPAT , 15 अप्रैल : सीआईए वन पुलिस ने असंध रोड पर जिम से मोबाइल चोरी की वारदात में शामिल फरार दूसरे आरोपी को मंगलवार को यमुनानगर से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान करनाल ज्योति कॉलोनी निवासी भारत भूषण के रूप में हुई है।
सीआईए वन प्रभारी इंस्पेक्टर फूल कुमार ने बताया कि उनकी टीम ने जुलाई 2025 में गीता कॉलोनी नूरवाला निवासी मोहम्मद सारूज को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपी ने करनाल ज्योति कॉलोनी निवासी अपने साथी आरोपी भारत भूषण के साथ मिलकर मार्च 2025 में पानीपत में असंध रोड पर लाईफ फिटनेस जिम से एक मोबाइल फोन चोरी करना स्वीकारा था। मोबाइल चोरी की उक्त वारदात बारे थाना माडल टाउन में लतीफ गार्डन निवासी अंकित पुत्र सुभाष की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।
पुलिस ने आरोपी मोहम्मद सारूज के कब्जे से चोरी का मोबाइल फोन बरामद कर पूछताछ के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया था और फरार आरोपी भारत भूषण की धरपकड़ शुरू कर दी थी।
प्रभारी इंस्पेक्टर फूल कुमार ने बताया कि मंगलवार को मिली गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने फरार आरोपी भारत भूषण को यमुनानगर से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने मामले में पहले गिरफतार हो चुके अपने साथी आरोपी मोहम्मद सारूज के साथ मिलकर जिम से मोबाइल चोरी करने की वारदात को अंजाम देना स्वीकारा। पुलिस ने बुधवार को पूछताछ के बाद आरोपी भारत भूषण को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।

Comments