नेपाल सरकार कहे तो नेपाल का करेंगे पुनर्निर्माण : संजय भाटिया
नेपाल प्रवासियों को पानीपत में देंगे प्लेटफार्म :—भाटिया
हरियाणा की राजनीति में नेपाली प्रवासियों को देंगे सम्मान:—संजय भाटिया
नेपाल एवं प्रवासियों नेपालियों को सिखाएंगे शास्त्रों की पद्धति :—संत समाज
नेपाल एवं प्रवासियों हमारे भाई करेंगे मदद: विज
हरियाणा सरकार से मदद सामग्री भेजने का करेंगे अनुरोध :—ढांडा पानीपत
BOL PANIPAT : नेपाल सरकार कहे तो नेपाल का पुनर्निर्माण करेंगे सरकार एवं नेपाल सरकार के बीच में बातचीत लगातार जारी है ।नेपाल सरकार की इजाजत आते ही हम पुनः निर्माण करने के लिए समर्पित है उक्त बात आज नेपाल आपदा के लिए हुई संवेदना सांत्वना प्रार्थना सभा की अध्यक्षता करते हुए राष्ट्रीय महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद संजय भाटिया ने मंच से नेपाली प्रवासियों एवं पानीपत के धार्मिक सामाजिक शैक्षणिक एवं मीडिया बांधों के बीच कहीं संजय भाटिया ने कहा की सरकार लगातार प्रयास कर रही है की नेपाल तक पूर्ण रूप से मदद पहुंचे ।
लेकिन नेपाल सरकार ने अभी हाल मदद लेने से मना किया है मैं भारत के विदेश मंत्रालय एवं नेपाल के उच्चायुक्त से लगातार संपर्क में हूं और प्रयास कर रहा हूं की मदद का रास्ता खुले, संजय भाटिया ने बताया कि पानीपत में हो रही नेपाल आपदा पर संवेदना एवं सांत्वना प्रार्थना सभा का जिक्र भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के समक्ष भी हो चुकी है। उन्होंने कहा की पानीपत में जिस प्रकार से नेपाल प्रवासियों के साथ एवं नेपाल आपदा की संकट की घड़ी में लोग खड़े हो गए हैं ऐसे ही भारत के भी और विश्व में कहीं भी कोई भी परिस्थिति आएगी पानीपत के लोग सेवा से पीछे नहीं हटते इस अवसर पर संत समाज के राष्ट्रीय संतों ने भी अपनी संवेदना व्यक्त करी । गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने मोबाइल के जरिए संदेश दिया उन्होंने कहा कि देश हर आपदा में सेवा के लिए खड़ा है स्वामी राघवेंद्र भारती जी ने कहा कि संत समाज नेपाल किस दुख की घड़ी में नेपाल के साथ खड़ा है इस अवसर पर नेपाल में जन्मे स्वामी कालिदास जी महाराज जो कि वर्तमान में रोहतक में जन जागृति का कार्य कर रहे हैं उन्होंने कहा कि मैं नेपाल से लौटा हूं मैं वहां की सरकार से प्रार्थना की है कि भारत में आपके प्रति संवेदना है और हमेशा भारत के लोग भारत की सरकार आपके साथ खड़ी है अवसर पर पानीपत के विधायक प्रमोद विज ने कहा नेपाल एवं नेपाली हमारे भाई है हम हर संभव मदद करेंगे पानीपत में रह रहे नेपालियों को संगठित करके उनको धार देंगे । पानीपत उपायुक्त डॉ हरीश वशिष्ठ ने कहा कि प्रशासन द्वारा सांत्वना है नेपाल प्रवासियों के लिए साथ हम पूरे मामले पर नजर रखे हुए हैं और मदद के लिए तैयार है। इस अवसर पर हरियाणा सरकार में शिक्षा मंत्री के बड़े भाई हरपाल ढांडा ने कहा कि हम सरकार के माध्यम से भी नेपाल प्रवासियों भाइयों की मदद करेंगे । उद्योगपति विनोद धमीजा ने कहा कि पानीपत नगर मदद सामग्री भेजने को तैयार है जितने अधिक से अधिक सामग्री के ट्रैक हम भेज देंगे पानीपत का एक एक सामाजिक शैक्षणिक व्यापारिक संगठन पूरा नगर ही तैयार है मदद के लिए इस अवसर पर कालिदास महाराज, राघवेंद्र भारती, दयानंद सरस्वती दाऊ जी महाराज राधे राधे महाराज अरुण दास महाराज,डॉ राजेश मुनि, विजय जैन, विनोद धमीजा, मेयर कोमल सैनी,सतीश गोयल, विभु पालीवाल, राजेश गोयल, महेंद्र कंसल, रमेश माटा, विपिन चुग, कृष्ण रेवड़ी, विशाल वर्मा, दुष्यंत भट्ट , गजेंद्र सलूजा, धम्मू सिंह ,चांद भाटिया,अनुपम अरोड़ा, प्रमिल, पुरुषोत्तम शर्मा, राजिंदर जैन, मुनीश जैन, नवीन भालसी, डॉ गौरव श्रीवास्तव, नवीन भाटिया,डॉ गिरीश अरोड़ा,पंकज आहूजा, राजेश सूरी व अन्य सभी बुद्धिजीवी मौजूद रहे।

Comments