Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


 यादगार सभा का आयोजन कर किया क्रांतिकारी अमर शहीद ऊधम सिंह को याद 

By LALIT SHARMA , in Politics SOCIAL , at July 31, 2025 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : 31 जुलाई : क्रांतिकारी अमर शहीद ऊधम सिंह उर्फ राम मोहम्मद सिंह आजाद के 86 वें शहीदी दिवस के अवसर पर आज स्थानीय भगत सिंह स्मारक में स्वतंत्रता सेनानी टीका राम सखुन सभागार में यादगार सभा का आयोजन किया गया। सभा की अध्यक्षता पवन कुमार सैनी एडवोकेट ने की और संचालन सी पी आई के जिला कौंसिल सदस्य भूपेन्द्र कश्यप ने किया। सभा का आयोजन भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की पानीपत शाखा ने किया।
सीपीआई के राज्य सचिव दरियाव सिंह कश्यप ने शहीद उधम सिंह के जीवन पर चर्चा करते हुए कहा कि उधम सिंह ने 13 अप्रैल 1919 बैसाखी के पर्व पर में अमृतसर के जलियावाला बाग में शान्ति पूर्ण जनसभा में शामिल किसानों व मजदूरों के नरसंहार को अपनी आंखों से देखा और 19 वर्ष के युवा उधम सिंह ने नरसंहार के दोषियों को मौत के घाट उतारने की प्रतिज्ञा ली ।
जिला सचिव पवन कुमार सैनी एडवोकेट ने कहा कि क्रांतिकारी शहीद ऊधम सिंह उर्फ राम मोहम्मद सिंह आजाद ने अंग्रेजी शासन से देश को आजाद कराने के साथ साथ सामाजिक दासता एवं आदमी के द्वारा आदमी के शोषण के खिलाफ लडा़ई में अपना जीवन बलिदान किया। उन्होंने कहा कि क्रांतिकारी शहीद उधम सिंह ने 21 साल बाद इंग्लैण्ड में जाकर माइकेल ओ डायर को लंदन में गोलियों से भून कर जलियावाला बाग नरसंहार में मारे गए निर्दोष भारतीयों की मौत का बदला लिया व अपनी प्रतिज्ञा को पूरा किया। पवन कुमार सैनी ने कहा कि आज शहीद ऊधम सिंह सहित क्रांतिकारियों व स्वतंत्रता सैनानियों के विचारों को आत्मसात कर जनता में प्रचारित व प्रसारित करने की आवश्यकता है। यादगार सभा में शामिल इस अवसर पर डाo रमाकांत, भूपेन्द्र कश्यप, विजय कुमार, राधेश्याम,सतीश यादव , सालिग राम, कैलाश यादव , ओम सिंह ,नवल किशोर आदि ने शहीद उधम सिंह के चित्र पर नारे लगाते हुए पुष्प अर्पित किये और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

Comments