पुरानी तहसील इसराना के चार कंडम पटवारखाना भवनों की खुली बोली 21 सितंबर को
BOL PANIPAT : इसराना(पानीपत), 15 सितंबर। एसडीएम इसराना नवदीप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पुरानी तहसील इसराना में बने हुए पुराने कंडम कुल चार पटवारखाना भवनों की खुली बोली 21 सितंबर 2026 को प्रात: 11 बजे तहसील कार्यालय, इसराना में होना निश्चित हुई है।
उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि बोली लगाने के लिए पुरानी तहसील में कंडम पटवारखाना भवनों की न्यूनतम आरक्षित राशि 1,43,292 रुपये निर्धारित की गई है। बोली के इच्छुक व्यक्तियों द्वारा 10,000 रुपये की राशि निम्रहस्ताक्षरी के कार्यालय में जमा करवानी होगी। इसके उपरांत सफल बोलीदाता को बोली छुड़वाने के तुरंत बाद सारी राशि जमा करवानी होगी।
उन्होंने बताया कि सबसे अधिक बोली देने वाले सफल बोलीदाता पहले को तय समय सीमा में बोली की कुल राशि जमा करवानी होगी। यदि पहला बोलीदाता तय समय सीमा में बोली की कुल राशि जमा नहीं करवाता है, तो दूसरे बोलीदाता को पहले के बराबर बोली का अवसर दिया जा सकता है। बोली छुड़वाने वाला बोलीदाता बोली छुड़वाने के दस दिन के अंतराल में पूरा कार्य करेगा। यदि वह तय समय में अपना कार्य पूरा नहीं करता है तो दस दिन तक देरी होने पर प्रतिदिन 1,000 रुपये, जिसमें अवकाश दिवस भी शामिल हैं, जुर्माने के रूप में जमा करवाने होंगे। जुर्माना जमा न करवाने की सूरत में 10,000 रुपये की जमानत राशि/परफॉर्मेंस सिक्योरिटी में समायोजित किया जाएगा तथा दस-दस दिन बाद एग्रीमेंट रद्द हो जाएगा और कोई भी राशि सफल बोलीदाता को वापस नहीं की जाएगी।
एसडीएम ने बताया कि सबसे अधिक बोली लगाने वाले को छोडक़र बाकी बोलीदाताओं की जमानत धरोहर राशि बोली कार्य पूर्ण होने के उपरांत बोली लगाने वालो को वापस कर दी जाएगी। बोली छुड़वाने वाले को किसी भी स्थिति में बोली की रकम वापस नहीं की जाएगी। पुरानी कंडम पटवारखाना भवनों को तोडऩे व मलबा लेकर जाने के हर प्रकार के खर्च एवं सुरक्षा की जिम्मेदारी बोली छुड़वाने वाले की होगी। स्थल पर मौजूद वृक्ष बोली में शामिल नहीं होंगे।
उन्होंने स्पष्ट किया कि इस कार्य बारे बोलीदाता किसी भी सरकारी कानून की उल्लंघना नहीं करेगा तथा बोलीदाता को संबंधित स्थल को हर दृष्टि से बिल्कुल साफ व समतल करके देना होगा।

Comments