एकीकृत मतदाता सूची को लेकर नगराधीश ने ली बैठक
BOL PANIPAT , 7 नवम्बर। जिला नगराधीश राजेश कुमार सोनी ने सोमवार को अपने कार्यालय में एकीकृत मतदाता सूची को लेकर चुनाव कार्यालय के अधिकारियों तथा कर्मचारियों के साथ बैठक की और आवश्यक दिशानिर्देश दिए। बैठक उपरान्त उन्होंने बताया कि मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के कार्यक्रम के तहत 9 नवम्बर को एकीकृत मतदाता सूची का ड्राफ्ïट प्रकाशित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इस ड्राफ्ïट के अन्र्तगत कार्यक्रम में 9 नवम्बर से 8 दिसम्बर तक दावे एवं आपत्तियां प्राप्त किए जाएंगे। इसी कड़ी में 19 नवम्बर शनिवार, 20 नवम्बर रविवार और 3 दिसम्बर शनिवार व 4 दिसम्बर रविवार को नई वोट बनवाने के लिए विशेष तिथियां अवकाश के दिन घोषित की गई हैं। उन्होंने बताया कि दावे और आपत्तियों को निरस्त करने की तिथि 26 दिसम्बर रखी गई है। इसी कार्यक्रम के तहत 5 जनवरी 2023 को फोटोयुक्त मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।

Comments