Thursday, November 5, 2026
Newspaper and Magzine


CPR ट्रेंनिंग सीख कर मनुष्य को प्राथमिक उपचार दे सकता है जान बचाई जा सकती है :डॉ. जोगेश

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at September 17, 2026 Tags: , , , , , , ,

BOL PANIPAT : आई. बी. स्नातकोत्तर महाविद्यालय पानीपत में यूथ रेडक्रॉस इकाई व रेडक्रॉस सोसाइटी, पानीपत के संयुक्त तत्वावधान में वर्ल्ड फर्स्ट एड दिवस के उपलक्ष्य में फर्स्ट एड ट्रेनिंग का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. सतवीर सिंह के कर कमलों से हुआ | उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि CPR ट्रेंनिंग प्रत्येक विद्यार्थी के लिए जरूरी है क्योंकि कई बार आपातकालीन स्थिति में CPR से मनुष्य की जान बचाई जा सकती है | इस अवसर पर रेडक्रॉस सोसायटी पानीपत से  श्रीमती सोनिया ने मुख्य वक्ता के रूप में शिरकत की। उन्होंने विद्यार्थियों के साथ सीपीआर से जुड़ी जानकारी साझा करते हुए बताया कि यदि कोई मनुष्य को हार्ट अटैक या हार्ट फेल हो जाता है, तो उसे सीपीआर देकर जान बचाई जा सकती है | इस प्रकार हम डॉक्टर के पास ले जाने से पहले ही मनुष्य का प्राथमिक उपचार किया जा सकता है। यह सब उन्होंने व्यावहारिक प्रशिक्षण के साथ विद्यार्थियों को समझाया।

डॉ॰ हरीश कुमार, विशिष्ट आई.ए.एस., उपायुक्त एवं प्रधान, जिला रेडक्रॉस सोसाइटी के कुशल मार्गदर्शन व अंकुश मिगलानी, उपाध्यक्ष तथा महासचिव डॉ सुनील कुमार, हरियाणा रेडक्रॉस के सहयोग से यह कार्यक्रम सफल हुआ।डॉ. जोगेश YRC प्रभारी ने बताया कि CPR ट्रेंनिंग सीख कर मनुष्य को प्राथमिक उपचार दे सकता है जान बचाई जा सकती है और इस तरह की ट्रेनिंग हर विद्यार्थी को मिलनी चाहिए | यूथ रेडक्रॉस इकाई की सदस्य डॉ॰ ज्योति गहलोत ने कार्यक्रम के सफल आयोजन में अहम भूमिका निभाई। मंच का सुंदर संचालन डॉ. स्वाति पुनिया ने किया। इस कार्यक्रम में डॉ शर्मिला यादव, डॉ जोगेश, डॉ स्वाति पुनिया व डॉ ज्योति गहलोत मौजूद रहे।|

Comments