जी.डी.गोयंका में विजय दिवस मनाया गया.
-देशभक्ति समूह नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया
BOL PANIPAT : जी. डी गोयंका पब्लिक स्कूल में 1971 में भारत की पाकिस्तान पर विजय के उपलक्ष्य में विजय दिवस मनाया गया । इस अवसर पर देशभक्ति गीतों पर समूह नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । चारों सदनों के प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया । टेरेसा सदन ने रंग दे बसंती चोला, टैगोर सदन ने सुनो गौर से दुनिया वालो, राधाकृष्णन सदन ने ए वतन वतन मेरे आबाद रहे तू, विवेकानंद सदन ने रंग-रंग में जोश की बूंद है गीतों पर नृत्य कर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया । सबने अपनी जी-जान से प्रस्तुति दी । निर्णायक मंडली ने छात्रों की भाव भंगिमा, मुख-हस्त मुद्रा, वेशभूषा, समयावधि के आधार पर टेरेसा सदन प्रथम और टैगोर सदन तृतीय स्थान पर रहे राधा कृष्ण व विवेकानंद सदन दोनों तृतीय स्थान पर रहे ।
चेयरमैन अतुल जैन, डायरेक्टर मधु अग्रवाल ने भी छात्रों के प्रोत्साहन के लिए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियों में बच्चों को शामिल होकर अपने हुनर को निखारना चाहिए और विजयी सदन को बधाई दी । प्रधानाचार्या रेणुका अनेजा ने विजयी सदन को शुभकामना देते हुए, सभी सदनों का हौसला बुलंद करते हुए विजयी दिवस व शहीद हुए सैनिकों के बारे में बताया ।
इस अवसर पर वाइस चेयरमैन युवराज जैन, सी.ए कमल किशोर, एडवाइजर मुस्कान जैन, बलराम शर्मा, शिक्षक गण व विद्यार्थी गण मौजूद रहे ।

Comments